फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   उगाही से त्रस्त किसान पुलिस पर भड़के

उगाही से त्रस्त किसान पुलिस पर भड़के

Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 11 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरपुर। अवैध उगाही से परेशान किसानों ने बुधवार को भाकियू (भानू गुट) के नेतृत्व में पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोला। उन्होंने जहांगीरपुर थाना परिसर में चार घंटे पंचायत की। किसानों ने एएसपी को ज्ञापन सौंपा। एएसपी ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
विज्ञापन

भाकियू (भानू गुट) के प्रदेश सचिव हुकम चंद शर्मा के नेतृत्व में बुधवार को क्षेत्र के एक दर्जन गांव के 250 किसानों ने पुलिस पर अवैध उगाही और प्रताड़ना का आरोप लगाकर जहांगीरपुर थाना परिसर में पंचायत की। उनका आरोप है कि अपने खेत से निजी उपयोग के लिए मिटटी या बालू लाने पर पुलिस अवैध खनन में चालान करने के नाम पर अवैध उगाही करती है। किसानों ने एएसपी अभिषेक यादव को छह सूत्रीय ज्ञापन दिया। पंचायत की अध्यक्ष अहमद हसन, संचालन नगर अध्यक्ष दीपक चौधरी ने किया। जमुना सिंह, सुदेश प्रधान, राजीव मलिक, राजकुमार आदि पहुंचे।
विज्ञापन


धरने पर बैठे
डिबाई/दानपुर। ब्लाक कांग्रेस कमेटी ने बुधवार को जन समस्याओं पर तहसील गेट पर केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन तहसील में दिया। धरने में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्योपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश की सपा और केंद्र की भाजपा सरकार जनता क ा उत्पीड़न कर रही हैं। जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी ने कहा कि जनता प्रदेश में गुंडागर्दी और बढ़ते भ्रष्टाचार से बेहाल हैं। पूर्व जिला उपाध्यक्ष तेजपाल शर्मा, बुलंदशहर नगराध्यक्ष मुनीर अकबर डा. अशोक सोलंकी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed