{"_id":"110-42141","slug":"Bulandshahr-42141-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्सटर्डम और गुड़गांव जैसा दिखेगा बुलंदशहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्सटर्डम और गुड़गांव जैसा दिखेगा बुलंदशहर
Bulandshahr
Updated Mon, 08 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। शहर के चौराहे और पार्क जल्द ही गुड़गांव और एम्सटर्डम के चौराहे और पार्कों जैसे नजर आएंगे। पार्कों और चौराहों के सौंदर्यीकरण के लिए प्रशासन और नगरपालिका ने कवायद तेज कर दी है। चयनित चौराहों और पार्कों को नया लुक देने के साथ ही राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के मानकों पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका के ईओ ने डीएम के सामने एक दर्जन से अधिक देश के बड़े शहरों और विदेशी शहरों के पार्क और चौराहों की तस्वीरें डीएम के सामने रखीं। इनमें से जिलाधिकारी ने विदेशी और देशी पार्कों और चौराहों की तीन तस्वीरों को फाइनल कर दिया है। जल्द ही इन तस्वीरों के आधार पर ही शहर के चौराहों और पार्कों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
डीएम के निर्देश के बाद बुलंदशहर के चौराहों और पार्कों की सूरत बदलने की कवायद शुरू हो गई है। पिछले तीन दिन में पालिका अफसरों ने पार्कों और चौराहों की कई तस्वीरें जुटाईं, जिन्हें डीएम के सामने रखा गया। इनमें से डीएम ने एक एम्सटर्डम के पार्क की फोटो और गुड़गांव के दो शहरी पार्कों के लुक पर मोहर लगा दी है। डीएम ने नगरपालिका अफसरों को निर्देश दिया कि वह आर्किटेक्ट से संपर्क कर जल्द आगे की कार्रवाई करें। बुलंदशहर में भूड़ चौराहा गुड़गांव के पार्क की तर्ज पर डेवलप किया जाएगा जबकि कालाआम चौराहे पर भारतीय झांकी दर्शाने वाली छाप होगी। वहीं, खुर्जा के प्रवेश द्वार पर विदेशी टच होगा। अफसरों ने जो नक्शा फाइनल किया है वह हॉलैंड स्थित एम्सटर्डम के पार्क का है।
कोट्स
डीएम को पार्कों की काफी तस्वीरें दिखाई थीं। इनमें कुछ तस्वीरें फाइनल की गई हैं। जल्द ही आर्किटेक्ट और अन्य अफसरों से संपर्क कर सौंदर्यीकरण शुरू कराया जाएगा। एके सिंह, नगरपालिका ईओ
विज्ञापन
पार्कों को सुंदर बननाने से शहर की तस्वीर बदलती है। लोगों का आकर्षण बढ़ता है। निजी लोगों और निकायों के सहयोग से पार्कों को सुंदर बनाने का काम किया जाएगा।
बी. चंद्रकला, जिलाधिकारी