फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पड़ोसी ने मासूम से की दरिंदगी

पड़ोसी ने मासूम से की दरिंदगी

Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 20 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पहासू। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार शाम भट्टा मजदूर की आठ वर्षीय बेटी को कमरे में बंधक बनाकर एक युवक ने हवस का शिकार बना लिया। उस समय मासूम पड़ोसी युवक के घर कुछ सामान लेने गई थी, तभी उसने उसे दबोच लिया। बच्ची को तलाश में वहां पहुंची मां को देखकर आरोपी भाग गया। मासूम के पिता ने पड़ोसी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

गांव निवासी आठ वर्षीय लड़की अपनी मां के कहने पर पड़ोसी के घर से देशी घी लेने गई थी। जिस समय बच्ची घर में गई, युवक वहां अकेला था। परिजनों का आरोप है कि युवक फुसला कर मासूम को कमरे में ले गया और बंधक बनाकर रेप किया। जब बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां खोजते हुए पड़ोसी के घर पहुच गई। तब उसे घटना का पता चला। मांग के शोर मचाने पर आरोपी बच्ची को छोड़ कर भाग निकला। एसओ पहासू गुलजार अहमद ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी गजराज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। बच्ची केा मेडिकल चेकअप के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


नशीला पदार्थ सुंघाकर किशोरी का अपहरण
बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में ट्यूशन पढ़ने जा रही एक किशोरी को बाइक सवार दो युवकों ने नशीला पदार्थ सुंघा अगवा कर लिया। परिजनों ने किशोरी को नुमाइश मैदान से बरामद कर एक युवक को पुलिस के हवाले किया है। होश में आने पर किशोरी के बयान पर पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। नगर क्षेत्र की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी मंगलवार शाम घर से ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। जैसे ही वह काला आम के पास पहुंची पीछे से आए दो बाइक सवार युवकों ने रुमाल में नशीला पदार्थ सुंघाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद युवक किशोरी को बाइक से नुमाइश मैदान ले गए। जब देर शाम तक किशोरी घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। बेटी को ढूंढते परिजन नुमाइश मैदान पहुंचे, जहां उन्हें बेटी बेहोश मिली। परिजनों ने भागते समय एक युवक को मौके पर ही दबोच लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम गौरव पुत्र दिनेश शिवपुरम कॉलोनी मेरठ बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट्स
एक किशोरी को नशीला पदार्थ सुंघा बेहोश कर ले जाने वाले एक युवक को पुलिस ने दबोचा है। किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस दूसरे युवक की तलाश कर रही है।-आरके सिंह, नगर कोतवाल


महिला से अभद्रता के आरोप में भिड़े वकील-दरोगा
बुलंदशहर। नगर कोतवाली में तैनात दो दरोगाओं व वकीलों के बीच कोर्ट परिसर में जमकर नोकझोंक हुई। अधिवक्ताओं ने दो दरोगाओं पर अभद्रता करने का आरोप लगाकर हंगामा किया। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मामला शांत कराया। वकीलों ने एसएसपी से शिकायत करने की बात की है। अधिवक्ता उपेंद्र शर्मा व संजीव कुमार तोमर ने बताया कि वे कोर्ट से अपनेे चैंबरों की ओर जा रहे थे। कोर्ट परिसर के मुख्य गेट पर दो दरोगा एक महिला से अभद्रता कर रहे थे। इसका विरोध करने पर दरोगाओं ने उसने अभद्रता की। इसके विरोध में अधिवक्ता लामबंद हो गए। एसोसिएशन सचिव मनोज शर्मा का कहना है कि वे एसएसपी से मिलकर मामले की शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed