{"_id":"110-41493","slug":"Bulandshahr-41493-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों से ढाई क्विंटल डोडा पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों से ढाई क्विंटल डोडा पकड़ा
Bulandshahr
Updated Fri, 14 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा। लग्जरी कारों से बड़े पैमाने पर डोडा की तस्करी का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने रामघाट थान्रा क्षेत्र के पास दो कारों से ढाई क्विंटल डोडा पकड़ा। पंजाब निवासी एक को भी पुलिस ने दबोच लिया, लेकिन उसका साथी भाग गया।
एसओ हरेराम यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रामघाट रोड पर थाना रामघाट की सीमा से कुछ पहले बुधवार शाम सघन चेकिंग की। तभी अलीगढ़ की ओर जा रहीं दो लग्जरी कारों को पुलिस ने रोका। पहली कार को घिरता देखकर दूसरी कार में सवार आरोपी जंगल में भाग गए। पुलिस ने पहली कार के चालक को हिरासत में ले लिया। तलाशी मेें कारों से 20-20 किलो के डोडा भरे हुए छह-छह कट्टे मिले। कुल ढाई क्विंटल डोडा था।
गिरफ्तार तस्कर हरप्रीत पुत्र गुरतीर सिंह निवासी अचल जिला पटियाला से पूछताछ की गई। तो उसने बताया कि फरार आरोपी का नाम मक्खन सिंह उर्फ लाली उर्फ काला राजपूत निवासी गांव खेरी जटटार, जिला संगरूर, पंजाब बताया है। ये लोग बदायूं से डोडा पंजाब ले जा रहे थे। दोनों कारों पर आरोपियों ने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखीं थीं।
विज्ञापन
तीन माह से कर रहा था तस्करी
नरौरा। अंतरराज्यीय स्तर पर डोडा की तस्करी तीन माह से की जा रही थी। हरप्रीत ने पुलिस को बताया कि वह तीन माह से तस्करी कर रहा था। इस कार्य में कुछ और भी लोग लिप्त हैं। गढ़मुक्तेश्वर के गंगा पुल के रास्ते भी यह तस्कर माल को गंगा पार क्षेत्र से पंजाब ले जाने का कार्य कर रहे हैं।
चमका देने को लग्जरी कारों का प्रयोग
पुलिस को चकमा देने के लिए तस्कर लग्जरी कारों का प्रयोग करते हैं। इन कारों में संदिग्ध माल होने की किसी को आशंका नहीं रहती। लग्जरी कारों की पुलिस सघनता से तलाशी भी नहीं लेती है।