फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   गांव मंे 50 रुपये में पूरे महीना बिजली

गांव मंे 50 रुपये में पूरे महीना बिजली

Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 03 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। अब 50 रुपये में पूरे महीने आपका घर बिजली से जगमगाएगा। उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) जिले की उन सभी ग्राम पंचायतों में मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट लगाएगा, जहां बिजली नहीं है। जनपद में ऐसे 89 गांवों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन

मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट्स की क्षमता 10 किलोवाट से 500 किलोवाट होगी। सोलर प्लांट से पूरे गांवों में बिजली की सप्लाई की जाएगी। बाकायदा उपभोक्ताओं को कनेक्शन बांटे जाएंगे और बिजली बिलों की वसूली की जाएगी। हालांकि बिजली बिल पावर कारपोरेशन की दर से काफी हद तक कम रहेंगी। 10 घंटा, 15 घंटा, 20 घंटा और 24 घंटा बिजली आपूर्ति के लिए शेड्यूल प्लान तैयार किया गया है। 30 वाट क्षमता वाले कनेक्शन पर 10 घंटा बिजली आपूर्ति करने पर उपभोक्ताओं को 50 रुपये मासिक चार्ज चुकाना पड़ेगा। 100 वाट क्षमता के कनेक्शन पर 150 रुपये चुकाना होगा। 100 वाट क्षमता से अधिक बिजली खर्च वाले कनेक्शन पर उपभोक्ता की सहमति के आधार पर दर फिक्स की जाएगी। गांवोें में सड़क गली मोहल्ले इन्हीं प्लांटों से रोशन हाेंगे। गांवों में पंखा और बत्ती जलाने के लिए मिनी ग्रिड सोलर पावर प्लांट से 10 वाट से 250 वाट पावर क्षमता के कनेक्शन जारी किए जाएंगे। कम से कम बिजली चार्ज 50 रुपये और अधिकतम चार्ज 200 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


सोलर लालटेन से केजीवी में होगी पढ़ाई
बुलंदशहर। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में प्रत्येक छात्रा के हाथ में एक सोलर लालटेन होगी। शासन ने इसके लिए व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। नई कवायद में हमीरपुर की पहल को नजीर बनाया गया है। वहां हाल ही में 600 सोलर लालटेन खरीदी गई हैं। बता दें कि जिले में 16 केजीवी हैं। यहां करीब 1400 छात्राएं पढ़ती हैं। बेसिक शिक्षा सचिव हीरा लाल गुप्ता ने निर्देश जारी किया है कि हमीरपुर डीएम की पहल को देखते हुए जिले में सभी बालिकाओं को सौर लालटेन उपलब्ध कराई जाए। बीएसए महेश चंद का कहना है कि शासन से पत्र मिल चुका है। जिलाधिकारी से वार्ता की जाएगी। लालटेन खरीदने के संबंध में जो पहल होगी वह की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


योजना के तहत गांवों का सर्वे कर लिया गया है। प्लांटों से बिजली बेची जाएगी। बिजली उत्पादन के लिए सोलर प्लांट पर पैनल लगाए जाएंगे। -आरडी जयंत
परियोजना अधिकारी, नेडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed