{"_id":"110-38431","slug":"Bulandshahr-38431-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु चोरी के विरोध पर किसान को गोली मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु चोरी के विरोध पर किसान को गोली मारी
Bulandshahr
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा में शनिवार रात पशु चोरी के विरोध पर बदमाशों ने एक किसान को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल किसान को मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। देहात क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। शनिवार रात करीब एक बजे पिकअप गाड़ी सवार पशु चोरों ने सैदपुरा गांव में धावा बोल दिया। पशु चोर वीरेंद्र और रविंद्र के दो पशु पिकअप गाड़ी में लादने लगे। करीब डेढ़ बजे नलकूप पर जाते समय सैदपुरा निवासी चौधरी श्रीपाल सिंह ने इसका विरोध किया तो पशु चोरों ने गोली मारकर उन्हें घायल कर दिया। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीणों को आता देख पशु चोर पशुओं को छोड़कर फरार हो गए। एसओ का कहना है कि बदमाशों की तलाश जारी है।
विज्ञापन