{"_id":"110-38057","slug":"Bulandshahr-38057-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"साले को गोली मारी, नोएडा रेफर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साले को गोली मारी, नोएडा रेफर
Bulandshahr
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर। कोतवाली क्षेत्र के गांव तेलियानगला में बृहस्पतिवार दोपहर पत्नी को ले जाने का विरोध करने पर बहनोई ने चचेरे साले को गोली मार दी है। घायल युवक को नोएडा रेफर किया गया है।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि थाना अहमदगढ़ के गांव असरौली निवासी सतेंद्र की गांव तेलियानगला में सुसराल है। एक सप्ताह पहले सतेंद्र की पत्नी अनीता नाराज होकर पीहर तेलियानगला आ गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर सतेंद्र तीन साथियों के साथ कार से तेलियानगला आया और अनीता को कार में डालकर ले जाने लगा। अनीता की चीख सुनकर उसका चचेरा भाई पवन दौड़कर आया। सतेंद्र ने पवन को गोली मार दी और पत्नी को कार में डालकर ले गये। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह ने बताया कि घायल पवन को परिजन नोएडा लेकर गए हैं। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।