{"_id":"110-38038","slug":"Bulandshahr-38038-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता मंदबुद्धि किशोरी की रेप के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता मंदबुद्धि किशोरी की रेप के बाद हत्या
Bulandshahr
Updated Fri, 25 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरौरा। क्षेत्र के एक गांव में करीब 30 घंटे से लापता किशोरी का शव गांव के जंगल में पड़ा मिला है। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रेप के बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने बताया कि किशोरी मंदबुद्धि थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम
के लिए भेजा है।
नरौरा क्षेत्र के एक गांव निवासी मजदूर की दूसरे नंबर की पुत्री (12) थोड़ी मंदबुद्धि थी। वह ठीक से बोल भी नहीं पाती थी। मृतका के ताऊ ने बताया कि बुधवार सुबह से किशोरी लापता थी। अक्सर गांव में घूमते-फिरते रहने के कारण परिजनों को उसकी अधिक चिंता नहीं सर्ताई, लेकिन रात में घर न पहुंचने पर परिजनों को चिंता हुई। सुबह से परिजन गांव और आसपास उसकी तलाश में जुट गए। बृहस्पतिवार शाम को जंगल में चार नंबर बंध के पास झाड़ियों में किशोरी का शव पड़ा मिला। प्रत्यक्षदर्शियों की माने को शव अर्द्धनगभन अवस्था में था और शरीर पर चोट के निशान थे। किशोरी को हवस का शिकार बनाया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
किशोरी के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ रेप के बाद हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पीएम रिपोर्ट के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। लग रहा है कि घटना में किसी नाबालिग का हाथ है। - राजवर्धन गौड़, प्रभारी निरीक्षक, नरौरा
विज्ञापन
घर में घुसकर किशोरी से रेप
सिकंदराबाद। नगर के एक मोहल्ले में घर की चहारदीवारी फांदकर पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म कर डाला। आरोपी ने घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना को अंजाम देने के बाद भागते हुए आरोपी युवक को किशोरी के परिजनों ने देख लिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेजा है। मोहल्ला निवासी की 14 वर्षीय बेटी मंगलवार रात घर के बरामदे में सो रही थी। परिवार के अन्य सदस्य कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी युवक दीवार फांद कर किशोरी के पास पहुंचा और किशोरी का मुंह दबा कर जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ रेप किया। वारदात के बाद जब युवक भागने लगा तो परिजनों की नजर पड़ गई। पीड़िता किशोरी के परिजन कोतवाली में तहरीर दी है।
चलती कार में महिला से गैंगरेप
छह साल की बच्ची से दरिंदगी की कोशिश
पहासू। नगर की एक कालोनी में बुधवार शाम एक अधेड़ छह साल की बच्ची को बहला फुसला कर उसके घर पीछे ले गया। आरोप है कि अधेड़ ने बच्ची से दरिंदगी की कोशिश की और राहगीर को देखते ही भाग निकला। मासूम के पिता ने पहासू थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कालोनी निवासी छह वर्षीय बच्ची बुधवार शाम घर बाहर खेल रही थी। आरोप है कि पड़ोसी के यहां ससुराल में रहने वाला एक अधेड़ बच्ची को बहला फुसला कर घर के पीछे खाली पड़े इलाके में ले गया और दरिंदगी की कोशिश की। इसी बीच वहां से गुजर रहे राहगीर को अपने पास आते देख अधेड़ बच्ची को छोड़ कर फरार हो गया। राहगीर ने किसी प्रकार परिजनों को सूचना देकर बुलाया। बच्ची के पिता ने बृहस्पतिवार को पहासू थाने में अधेड़ के खिलाफ नामजद तहरी देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपी गांव से फरार हो चुका है। एसओ पहासू राजवीर शर्मा ने प्रकरण की जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।