फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   कचहरी में पकड़े हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका की धुनाई

कचहरी में पकड़े हत्यारोपी प्रेमी-प्रेमिका की धुनाई

Wed, 02 Jul 2014 05:32 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Wed, 02 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। कचहरी परिसर मंगलवार को अखाड़े में तब्दील हो गया। पति की हत्या के मामले में प्रेमी के साथ अदालत में समर्पण करने जा रही सरोज को मृतक बंटी के परिजनों ने कचहरी परिसर में दबोच लिया। दोनों की जमकर धुनाई की। मारो, पकड़ो, पीटो और भाग न जाए की आवाज सुनकर भीड़ इकट्ठा हो गई। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल दोनों को पब्लिक से छुड़ाया। नरौरा थाना क्षेत्र के राजघाट इलाके में 23 जून को प्रमोद उर्फ बंटी की गला काटकर हत्या कर दी गई थी। प्रमोद के पिता ने उसकी पत्नी सरोज, प्रेमी पीयूष और पीयूष की मां कल्याणी को नामजद कराते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मंगलवार को सरोज अपने प्रेमी पीयूष के साथ कोर्ट में सरेंडर करने आई। कचहरी के गेट पर पहले से मौजूद प्रमोद के परिजनों ने सरोज और पीयूष को दबोच लिया। परिजनों के साथ मौजूद गांव के लोगों ने दोनों की जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन

सरंेडर की थी भनक
मृतक बंटी के पिता का कहना है कि उन्हें दोनों हत्यारोपियों के मंगलवार को सरेंडर करने की पहले से ही भनक थी। बस थोड़ी आशंका जरूर थी। हम लोग पूरी तैयारी के साथ 20 महिलाओं समेत 55 ग्रामीणों समेत पहले से ही कचहरी पहुंच गए। हत्यारोपियों का सुबह से ही गेट पर इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन

बाल काटने की कोशिश की
बताया गया कि लोगों में इतना गुस्सा था कि महिलाओं ने सरोज के बाल काटने की कोशिश की। हंगामे की सूचना पर पहुंची नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों को लोगों के चंगुल से छुड़ा लिया, लेकिन पुलिस के कब्जे से छुड़ाने के लिए आतुर गांव के लोगों ने नगर कोतवाली तक पीछा किया। पुलिस की सख्ती देखकर लौट गए। शाम को नगर पुलिस ने हत्यारोपियों को नरौरा पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों हत्यारोपियों को कब्जे में ले लिया गया है। हत्या का मामला नरौरा थाने में दर्ज है। इसलिए दोनों आरोपियों को नरौरा पुलिस के हवाले कर दिया गया। - राकेश कुमार सिंह, नगर कोतवाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed