{"_id":"110-34326","slug":"Bulandshahr-34326-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग कर राजू के घरवालों को दी धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग कर राजू के घरवालों को दी धमकी
Bulandshahr
Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। मुस्तफागढ़ी के युवक को आन की खातिर मौत के घाट उतारने के बाद अब हत्यारे पीड़ित परिवार को धमका रहे हैं। शुक्रवार रात आरोपियों ने पीड़ित परिवार के घर के बाहर तीन राउंड हवाई फायरिंग कर मुकदमे की पैरवी करने पर जान से मारने की धमकी दी। शनिवार को परिवार एसएसपी कार्यालय पर शिकायत लेकर पहुंचा और सुरक्षा की गुहार लगाई।
मुस्तफागढ़ी निवासी आबिद उर्फ राजू की आन के लिए हत्या के बाद भी नामजद आठों आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। राजू के परिवार वालों का आरोप है कि सभी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। शनिवार को पुलिस ऑफिस पहुंचे आबिद के परिजनों ने बताया कि आठ में से तीन नामजद आरोपी शुक्रवार रात उनके घर के बाहर पहुंच गए और तीन राउंड हवाई फायरिंग कर धमकी दी। पीड़ित परिवार ने पुलिस अफसरों के न मिलने पर आरोपियों की गिरफ्तारी और सुरक्षा की गुहार लगाते हुए शिकायती पत्र देकर एसएसपी कार्यालय से वापस लौट गया। बता दें कि सगाई टूटने के बाद प्रेमी युगल बुधवार शाम को फरार हो गया था। दोनों के परिजनों ने नोएडा के होटल से प्रेमी युगल को बरामद कर लिया और निकाह कराने का झांसा देकर लड़की वाले दोनों को बुलाकर ले गए। लड़की वालों आबिद की उसके भाई जावेद के सामने गला रेतकर हत्या कर दी। मामले में लड़की पक्ष के आठ लोगों पर केस दर्ज हुआ था।
कहां है लड़की?
आबिद और उसकी प्रेमिका को बरामद करने के बाद नामजद आरोपी दोनों को एक साथ निकाह का झांसा देकर साथ ले गए थे। आरोपियों ने आबिद की सरेआम हत्या कर दी लेकिन अब तक उसकी प्रेमिका और आरोपियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। आशंका है कि कहीं आन की खातिर आरोपियों ने लड़की की भी हत्या न कर दी हो।
विज्ञापन
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर आरोपियों और लड़की तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। जल्द लड़की को बरामद कर लिया जाएगी और आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
- राकेश कुमार शर्मा, नगर कोतवाल