फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पर्वाना में परिवार को बंधक बनाकर डाका

पर्वाना में परिवार को बंधक बनाकर डाका

Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sun, 09 Feb 2014 05:43 AM IST
विज्ञापन
औरंगाबाद। गांव पर्वाना में शुक्रवार रात हथियारों से लैस 12 बदमाशों ने एक किसान के परिवार को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश नगदी, जेवरात समेत लाखों का माल लूटकर ले गए। बदमाश करीब तीन घंटे तक घर में लूटपाट करते रहे। पुलिस डकैती की वारदात को चोरी बता अपना पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

गांव पर्वाना निवासी बाबू सिंह लोधी खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। शुक्रवार की रात करीब 12 बजे हथियारों से लैस 12 बदमाश दीवार फांदकर उसके मकान में घुस आए। बदमाशों ने बाबू सिंह, उधम सिंह और चेतन को गनप्वाइंट पर लेकर परिवार की महिलाओं समेत उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने संदूक का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब एक लाख रुपये, जेवर और सामान लूट लिया। तीन घंटे तक बदमाश घर को खंगालते रहे। बदमाशों के चले जाने के बाद परिवार की चीख पुकार सुनकर ग्रामीणों ने उन्हें बंधनमुक्त किया। शनिवार सुबह पीड़ित परिवार ने डकैती की तहरीर खानपुर पुलिस को दी। आरोप है कि सूचना के बाद भी कोई पुलिसकर्मी गांव नहीं पहुंचा। इंस्पेक्टर खानपुर गिरीश कुमार जयंत का कहना है कि मामला डकैती का नहीं चोरी का है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


महिलाओं से लूटपाट, युवक को गोली मारी
स्याना (बुलंदशहर)। बैराफिरोजपुर नहर पुलिस के पास शनिवार शाम हथियारों से लैस बदमाशों ने दो महिला से नगदी और आभूषण लूट लिए। विरोध पर बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। पीड़ितों की तहरीर मिलने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांदपुर पूठी स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालय की वार्डन अनूपम शर्मा परिचित कंचन सिंह के साथ बाइक से मोदीनगर में आयोजित एक शादी में जा रही थीं। जैसे ही वे स्याना-किठौर नहर पटरी पर ग्राम वैराफिरोजपुर नहर पुलिया के पास पहुंचे चार सशस्त्र बदमाशों ने बाइक को जबरन रुकवा लिया। बदमाशों ने हथियारों के बल पर अनूपम शर्मा से चार सोने के कंगन, दो सोने के कुंडल, अंगूठी, चेन और पांच हजार रुपये लूट लिए। इसी बीच ग्राम रझैटी निवासी दपंति मुदस्सिर खां और उसकी पत्नी अफसाना तीन वर्षीय पुत्र शान खां के साथ बाइक से वहां पहुंचे। ये लोग अहार एक शादी में जा रहे थे। बदमाशों को देखकर बाइक सवार दंपति ने बाइक से भागने की कोशिश तो बाइक फिसल गई। इसके बाद बदमाश दंपति के पास पहुंचे और अफसाना से सोने की झुमकी, दो कंगन, अंगूठी, मोबाइल समेत पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश मुदस्सिर की बाइक छीनने लगे। मुदस्सिर के विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मारकर घायल कर दिया। गोली उसके हाथ में लगी। घायल युवक को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

गनप्वाइंट पर कार लूटी
खुर्जा। हाथरस से बारात में आई एक कार को हाईवे के किनारे स्थित बैंक्वेट हॉल के बाहर से बदमाशों ने गनप्वाइंट पर लूट लिया। आवास विकास कॉलोनी, हाथरस निवासी संजय गुप्ता का ड्राइवर पवन और उसका साथी सुरजीत कार से खुर्जा आए थे। एक बैंक्वेट हॉल के बाहर दोनों कार में शराब पी रहे थे। इसी बीच चार युवकों ने दोनों को गनप्वाइंट पर ले लिया और अगवाल फाटक के पास फेंककर कार ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed