फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   परिनिर्वाण दिवस पर याद आए बाबा साहेब

परिनिर्वाण दिवस पर याद आए बाबा साहेब

Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 07 Dec 2013 05:45 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले भर में शुक्रवार को बाबा साहेब डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। बसपा कार्यकर्ताओं ने अंसारी रोड चौराहे पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। शुक्रवार को बसपा के पूर्व जिला महासचिव विकास गौतम ने अंसारी रोड चौराहा स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब दलितों के मसीहा थे। उन्होंने जीवन भर गरीबों और समाज की हक की लड़ाई लड़ी। बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलकर ही युवा देश की तस्वीर बदल सकते हैं। इस दौरान आशू गौड़, रतन लाल, हरीश, प्रमोद कु मार, रोशन प्रजापति, सतीश सागर आदि मौजूद रहे। उधर, राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने भी अंसारी रोड चौराहा पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यहां पर सूरजपाल सिंह, वेदराज गौतम, नानक चंद बौद्ध, वीरेंद्र सिंह, वेदप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

समरसता दिवस के रूप में मना परिनिर्वाण दिवस
अनूपशहर। डा. भीमराव अंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस को कस्बे में सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। अंबेडकर पार्क स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पालिकाध्यक्षा मंजू शर्मा, विधायक प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, वेदप्रकाश वर्मा, विजय गौतम, शीशपाल सिंह, जयपाल सिंह, वीरभान सिंह, आदि ने बाबा साहेब के बताए रास्तेे पर लोगों से चलने का आह्वान किया। नगरपालिका परषिद कार्यालय में भी बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ अध्यक्ष प्रशांत दुबे और प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विवेक दौजी के नेतृत्व में परिनिर्वाण दिवस मनाया।
विज्ञापन

कार्यक्रम आयोजित
स्याना। डा. अंबेडकर दलित उत्थान समिति के तत्वाधान में शुक्रवार को अंबेडकर पार्क में परिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसमें ऋषिपाल सिंह ने कहा कि संविधान के निर्माता डा. अंबेेडकर का सपना था भारत के लोग शिक्षित हों। उन्होंने अपना जीवन गरीबों के उत्थान में लगा दिया। वहां समिति अध्यक्ष हेमराज साथी, मुरारीलाल, मामचंद वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। उधर, मजदूर उत्थान समिति के तत्वाधान में हुए कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष घनश्यामदास गौतम ने डा. अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेरणा लेने की अपील
बुलंदशहर। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को अंसारी रोड चौराहे स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। शहर अध्यक्ष नाफे अंसारी ने कहा कि एक इंसान किस तरह देश की तकदीर को संवारता है इसका उदाहरण हैं बाबा साहेब। इस दौरान मुनीर अकबर, महेश शास्त्री, आदर्श देव शर्मा, भानु प्रकाश, अनुप शर्मा आदि रहे।

याद आए बाबा साहेब
औरंगाबाद। कस्बे में डा. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अंबेडकर पार्क में चेयरमैन राजकुमार लोधी ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। उनके साथ ओमप्रकाश गौतम, ओमदत्त गौतम, वीरपाल सिंह, महेश सैनी, महेंद्र सागर, अमीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed