फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, गंभीर

दहेज के लिए विवाहिता को जलाया, गंभीर

Thu, 24 Oct 2013 05:42 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Thu, 24 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। दहेज में कार, एक लाख रुपये कैश और सोने की चेन नहंी मिलने से नाराज ससुरालियों ने विवाहिता पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी। गंभीर हालत में महिला को निजी अस्पताल से दिल्ली हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। मायके वालों ने कोतवाली में चार ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एटा जनपद के अलीगंज निवासी राकेश वैष्णव ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रागिनी की शादी खुर्जा के मुरारीनगर निवासी युवक से विगत जनवरी में की थी। हैसियत के मुताबिक दान दहेज देने के बाद भी ससुराली खुश नहंी थे। इसके चलते शादी के बाद से ससुराल वाले रागिनी का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप है कि ससुराली रागिनी से मायके से कार, एक लाख रुपये नगद और दो तोला सोने की चेन मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर उन्होंने रविवार रात रागिनी को जिंदा जला दिया। पड़ोसियों की सूचना पर मायके वालों ने खुर्जा पहुंच कर रागिनी को दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया। रागिनी के पिता ने उसके पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डॉक्टरों के मुताबिक रागिनी करीब 70 प्रतिशत जल गई है। उसकी हालत नाजुक है।
विज्ञापन


महिला को जलाकर मारने में 3 नामजद
खुर्जा। दीनौल गांव में विगत 28 सितंबर को महिला को जिंदा जलाने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है। प्रकरण में मृतका के पति ने अपने चाचा, चाची और भाई खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। दीनौल गांव में विगत 28 सितंबर को पिंकी पत्नी नवनीत को जिंदा जलाने का मामला प्रकाश में आया था। पिंकी की दिल्ली के अस्पताल में इलाज के दौरान तीसरे दिन मौत हो गई थी। प्रकरण में दबंगों द्वारा जबरन घर में घुसकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया गया था। अब मृतका के पति ने अपने चचेरे भाई संदीप, चाचा बिजेंद्र और चाची बाल के खिलाफ घर में घुसकर केरोसिन डालकर बीवी को जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। बताया कि मामूली बात पर पहले संदीप ने पिंकी को पीटा बाद में मां, बाप, बेटे ने घर में घुस कर पिंकी को जिंदा जला दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed