फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खुदाई में मिला नर कंकाल और ताबूत, हंगामा

खुदाई में मिला नर कंकाल और ताबूत, हंगामा

Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
Bulandshahr
Bulandshahr Updated Sat, 18 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा में फैक्ट्री के लिए खोदी जा रही थी नींव, ग्रामीण बोले-ये कब्रिस्तान की भूमि है
विज्ञापन

ग्रामीणों के विरोध में पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवाया
खुर्जा। खलसियां गांव में एक फैक्ट्री निर्माण के लिए नींव खुदाई के दौरान नर कंकाल और ताबूत मिलने से हड़कंप मच गया है। लोगों ने भूमि कब्रिस्तान की बताकर शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन कर फैक्ट्री निर्माण पर रोक लगाने की मांग प्रशासन से की है। सूचना पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने माहौल बिगड़ने के डर से फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया है।
एसओ थाना देहात गनेश चौहान ने बताया कि खलसियां गांव में खुर्जा निवासी खुर्शीद नामक व्यक्ति ने फैक्ट्री लगाने के लिए कब्रिस्तान के पास भूमि खरीदी है। पुलिस की माने तो फैक्ट्री की चारदीवारी के लिए नींव खुदाई के दौरान नर कंकाल और ताबूत निकलने से सनसनी फैल गई। लामबंद ग्रामीणों ने शुक्रवार को भूमि कब्रिस्तान की बताकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कब्रिस्तान की भूमि को खरीदकर वहां नींव खोदकर कब्जा करने का प्रयास किया गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से उस भूमि पर निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। सूचना पर पहुंची देहात थाना पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और एहतियात के तौर पर खुदाई का कार्य जांच होने तक रुकवा दिया है।
विज्ञापन


क्या बोली पुलिस
खलसियां में खुर्जा निवासी व्यक्ति भूमि खरीदकर फैक्ट्री की नींव खुदवा रहा है, लेकिन खुदाई के दौरान ताबूत और नर कंकाल निकलने पर ग्रामीणों ने विरोध किया है। जांच होने तक फिलहाल निर्माण कार्य रुकवा दिया गया है। - लाल साहब यादव, सीओ, खुर्जा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed