{"_id":"110-23234","slug":"Bulandshahr-23234-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेवर अड्डे पर जलाया लव-जेहाद का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेवर अड्डे पर जलाया लव-जेहाद का पुतला
Bulandshahr
Updated Sun, 16 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा। बुलंदशहर में नाबालिग लड़की के अपहरण को लेकर हिंदू संगठनों मे उबाल है। किशोरी की बरामदगी की मांग करते हुए शनिवार को हिंदू संगठनों ने जेवर अड्डे पर लव-जेहाद का पुतला जलाया। संगठन सदस्यों ने एसडीएम खुर्जा को ज्ञापन दिया। भाजपा नेता ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि कुछ लोग छात्राओं को फुसलाकर शोषण कर रहे हैं। भाजयुमो महासचिव रवि गर्ग और अध्यक्ष संदीप सिंह ने कहा कि छात्रा को लापता हुए काफी दिन हो चुके हैं, लेकिन अफसर कार्रवाई करने से कतरा रहे हैं। छात्रसंघ अध्यक्ष अतुल त्यागी, उपाध्यक्ष राखी छौंकर, अभिषेक अग्रवाल, प्रमोद सोलंकी, रजनीश गुप्ता, राहुल सोलंकी, राहित आदि रहे।
विज्ञापन