{"_id":"110-21860","slug":"Bulandshahr-21860-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपों से महिला का पर्स उड़ाया, 3 महिलाएं पकड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंपों से महिला का पर्स उड़ाया, 3 महिलाएं पकड़ीं
Bulandshahr
Updated Wed, 31 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। आरकेपुरम कालोनी निवासी एक महिला का तीन महिलाओं ने पर्स उड़ा लिया और टैंपो से उतरकर रिक्शे में जा बैठी। जानकारी होते ही तीनों महिलाओं को रोककर हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी महिलाओं को कोतवाली लाकर पूछताछ की और पर्स वापस कराया।
नगर के आरकेपुरम कालोनी निवासी राजीव अग्रवाल की पत्नी रश्मि अग्रवाल मंगलवार को खुर्जा निवासी बहन से मिलने जा रही थीं। भूड़ रोड से रश्मि एक टैंपो में बैठ गई। उसके साथ ही पर्दानशी तीन महिलाएं भी बैठी थीं। पांच मिनट बाद तीनों महिलाएं बस से जाने की बात कहकर टैंपो से उतर गईं। तभी रश्मि ने देखा कि उसका पर्स गायब है। शक होने पर रश्मि ने टैंपो से उतरकर तीनों महिलाओं की तलाशी ली। रश्मि ने शोर मचाया तो महिलाओं ने उसका पर्स और मोबाइल लौटा दिया। रश्मि ने परिजनों को फोन करने का प्रयास किया, तो देखा कि उसके मोबाइल का सिम गायब था। सूचना पर पुलिस ने तीनों महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की है।