{"_id":"17851","slug":"Bulandshahr-17851-110","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Bulandshahr
Updated Tue, 03 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनूपशहर/डिबाई। अलीगढ़ राजमार्ग पर कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र और पुत्री की मौत हो गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर सीओ, तहसीलदार समेत पुलिस और प्रशासन के आलाधिकारी पहुंच गए। उधर बुलंदशहर में भी हादसे में दो लोगों की जान चली गई।
डिबाई थाना क्षेत्र के गांव मनापुर निवासी महावीर सिंह (50) इकलौते बेटे सोनू (19) बेटी सीमा (12) को लेकर सोमवार को अनूपशहर फोटो खिंचवाने गए थे। दूसरी बाइक पर उनकी पत्नी ओमवती और बेटी रजनी थी। बाइक गांव का ही एक युवक राकेश चला रहा था। फोटो खिंचवाने के बाद शाम छह बजे सभी लोग गांव लौट रहे थे। अनूपशहर से 4 किलोमीटर आगे अनूपशहर-अलीगढ़ राजमार्ग पर डुपला पुल के पास सामने से तेज गति से आ रही आईटेन कार ने महावीर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र और पुत्री की मौत हो गई। वहीं कार में सवार बरेली निवासी फिजा पत्नी सलीम, चालक अतीक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें कार के अंदर से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। फिजा की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल से हायर मेडिकल के लिए दिल्ली रेफर कर दिया गया। सूचना मिलने पर मृतक महावीर के घर से अन्य लोग भी आ पहुंचे। घटना स्थल पर चीखपुकार मच गई। डिबाई विधायक गुड्डू पंडित उनके भाई प्रेमचंद मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परिजनों को ढांढस बधाया।
डिबाई। कस्बे में ट्रक से कुचकर सोमवार शाम दो युवकों की मौत गई। सोमवार शाम बुलंदशहर-डिबाई रोड पर खुदादिया गांव के पास कुछ लोग पैदल जा रहे थे। पीछे से तीव्र गति से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित हो गया। उसके चपेट में आने से खुदादिया निवासी नेत्रपाल पुत्र कंछी सिंह (35) और जहांगीराबाद निवासी बबलू (35) पुत्र जगपाल की मौत हो गई। रास्ते में चल रहे अन्य लोग ट्रक को अपनी तरफ आते देख आगे की तरफ तेजी से भाग गए। आगे जाकर सड़क के किनारे खाई में ट्रक पलट गया। इस घटना को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भड़क उठा। लोगों ने ट्रक चालक और क्लीनर को बंधक बनाकर रोड पर जाम लगा दिया। इससे रोड के तरफ से वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। चालक-क्लीनक किसी तरह गच्चा देकर निकल गए। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी लोगों की नोंकझोंक हुई। लोग पुलिस के साथ हाथापाई करने को उतारू हो गए। पुलिस ने शवों को डिबाई स्थित मेडिकल केयर सेंटर पर पहुंचा दिया।