{"_id":"59e4f0274f1c1b8e698b624d","slug":"91508175911-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सीट घोषित होने से बढ़ी भाजपा हाईकमान की सिरदर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सीट घोषित होने से बढ़ी भाजपा हाईकमान की सिरदर्दी
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
महिला सीट घोषित होने से बढ़ी भाजपा हाईकमान की टेंशन
- टिकट लेने को सोशल मीडिया पर एक्टिव हो रहे प्रत्याशी
- जनसंपर्क को कसी कमर, माननीयों की शरण में पहुंचे प्रत्याशी
अमर उजाला ब्यूरो
खुर्जा।
नगर की सीट महिला कोटे में जाने से भाजपा हाईकमान की टेंशन अब और बढ़ने के आसार हैं। महिला सीट होने से अब सभी वर्गों के प्रत्याशी अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुट गए हैं। वहीं सीट घोषित होने के बाद अधिकांश प्रत्याशी माननीयों की शरण में आशीर्वाद लेने पहुुंच रहे हैं। सीट घोषित होने के बाद भाजपा में और अधिक रार बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूसरी ओर कई प्रमुख प्रत्याशियों ने कई अन्य प्रत्याशियों की मान-मनौव्वल शुरू कर दी है। टिकट पाने की एवज में सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए फॉलोअर्स को बढ़ाया जा रहा है।
सीट महिला के पाले में आने से पहले से दावेदारी जता रहे लोग अब घूंघट की आड़ में चुनाव लड़ाने की गोटी बिछाने में जुट गए हैं। टिकट मांगने वाले कुछ मजबूत प्रत्याशी कई डमी प्रत्याशियों की मानमनौव्वल में जुटे हैं। टिकट मांगने वालों में राजीव बंसल, हरजीत टीटू, भगवानदास सिंघल, राजकुमार प्रजापति, कृष्ण सैनी, दीपक गर्ग आदि की धर्मपत्नी हैं। वहीं दूसरी ओर सीट घोषित होने के बाद भाजपा में रार बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। हालांकि टिकट के दावेदार फेसबुक, व्हाटसएप जैसे सोशल साइट्स पर अपने-अपने फॉलोअर्स की संख्या बढ़ाते हुए दावेदारी मजबूत कर रहे हैं। यही नहीं जगह-जगह बैनर पोस्टरों के जरिए भी त्योहारों की शुभकामनाओं के जरिए भी पहचान बनाई जा रही है। हालांकि टिकट किसे मिलेगा, अभी यह कहना काफी मुश्किल है, लेकिन दावेदारों की संख्या को देखते हुए पार्टी हाईकमान की मुश्किलें जरूर बढ़ सकती हैं।