{"_id":"5bef0337bdec22697a0f4cbf","slug":"81542390583-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी से शादी के लिए युवती ने छोड़ा घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी से शादी के लिए युवती ने छोड़ा घर
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेमी से शादी के लिए युवती ने छोड़ा घर
चोला। दूसरे युवक के साथ रिश्ता तय होने के बाद प्रेमी के साथ शादी करने के लिए युवती ने अपना घर छोड़ दिया। पुलिस ने बरामद युवती और उसके पिता के बयानों के आधार पर प्रेमी के साथ जाने दिया।
जानकारी के अनुसार चौकी क्षेत्र के गांव निवासी 20 वर्षीय युवती का उसके परिजनों ने हाल ही में रिश्ता तय किया था। बताया कि युवती का किसी अन्य युवक के साथ प्रेम प्रसंग था जो अपने प्रेमी के साथ शादी करना चाहती थी। रिश्ता तय करने से नाराज और अपने प्रेमी के साथ शादी करने के लिए बृहस्पतिवार को युवती घर से निकल गई। पुलिस ने परिजनों के साथ शाम करीब पांच बजे चोला सिकंदराबाद मार्ग से युवती को बरामद कर कोतवाली ले आई जहां युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। वह प्रेमी के साथ जाने की बात कही। कोतवाली निरीक्षक तपेश्वर सागर ने बताया कि युवती के पिता बेटी के बालिग होने के कारण इच्छा से शादी करने की बात कहते हुए कार्रवाई से इनकार कर दिया। वहीं युवती ने भी बालिग होने का हवाला देते हुए प्रेमी के साथ जाने की बात कही। पिता, पुत्री के बयानों के आधार पर युवती को उसके प्रेमी के संग जाने दिया गया।