{"_id":"591dee354f1c1bf25df22a0f","slug":"800-schools-have-not-600-kitegi-light","type":"story","status":"publish","title_hn":"800 स्कूलों में है नहीं, 600 की कटेगी बत्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
800 स्कूलों में है नहीं, 600 की कटेगी बत्ती
अमर उजाला ब्यूरो / बुलंदशहर
Updated Fri, 19 May 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
एक ओर शासन परिषदीय विद्यालयों के हाल सुधारने के दावे कर रहा है, वहीं जिले के परिषदीय विद्यालय बदइंतजामी से जूझ रहे हैं। आलम यह है कि 800 विद्यालयों में अब तक बिजली का कनेक्शन तक नहीं है।
विधानसभा चुनाव के दौरान जिन स्कूल भवनों में मतदाता बूथ बनाए गए थे वहां अस्थायी कनेक्शन दे दिए गए। चुनाव खत्म होते ही ये कनेक्शन भी काट दिए। वहीं बिजली बिल जमा न होने पर पावर कारपोरेशन ने 600 स्कूलों का कनेक्शन काटने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
जनपद के 16 विकास खंडों में 1454 परिषदीय विद्यालय हैं। खास बात यह है800 विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। जिन विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन है भी, उनमें से 600 स्कूलों का बिजली बिल लंबे अरसे से जमा नहीं कराया गया है। पावर कारपोरेशन कभी भी इन विद्यालयों का कनेक्शन काट सकता है।
विज्ञापन
गर्मी में परेशान 1 लाख बच्चे ः जिले के परिषदीय स्कूलों में करीब 1.90 लाख बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। जिन 800 विद्यालयों में बिजली का कनेक्शन नहीं है, वहां करीब 1 लाख बालक-बालिकाए पढ़ते हैं। 44-45 डिग्री तापमान में कूलर और पंखे के बिना शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चे गर्मी में परेशान होने को बाध्य हैं।
बिजली का बिल जमा करने के लिए फंड नहीं है। फंड की डिमांड को लेकर शासन को रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है। शासन से फंड जारी होते ही नए कनेक्शन के लिए अप्लाई और पेंडिंग बिल जमा कराया जाएगा। - धर्मेंद्र सक्सेना, बेसिक शिक्षा अधिकारी
प्रदेश में भाजपा सरकार को पूर्व का जर्जर शासन मिला है। 15 साल से प्रदेश में हमारी सरकार नहीं थी। इसको ठीक करने में समय लगेगा। मैं शुक्रवार को लखनऊ पहुंच रहा हूं। वहां बेसिक शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से बात करूंगा।
भोला सिंह, भाजपा सांसद
मैडम! स्कूल में बिजली, पानी शौचालय कुछ भी नहीं है
नुमाइश ग्राउंड में चल रहे स्कूल के बच्चे बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने डीएम से बिजली, पानी और शौचालय आदि की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए समस्या से अवगत करवाया। प्रशासनिक अफसरों ने बच्चों को जल्द ही उनकी समस्या दूर करने का भरोसा दिया।
तत्कालीन डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने झुग्गी-झोपड़ी आदि में रहने वाले बच्चों को शिक्षा दिलाने के उद्देश्य से नुमाइश ग्राउंड में स्कूल खोला था।
इस स्कूल में 50 से अधिक बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन बच्चों को नि:शुल्क किताब-कॉपी आदि उपलब्ध करवाई गई थी। मगर, अब गर्मी को देखते हुए बच्चों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वह बिजली, पानी और शौचालय आदि सुविधा उपलब्ध करवाने की मांग लेकर डीएम के पास आए हैं।