फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   72.27 % voting in 2nd phase of election.

बारिश के बावजूद दूसरे चरण में 72.27 फीसदी मतदान

Tue, 01 Dec 2015 10:46 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Tue, 01 Dec 2015 10:46 PM IST
विज्ञापन
72.27 % voting in 2nd phase of election.
दिनभर रुक-रुक कर हुई बारिश के बावजूद ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में प्रधान और वार्ड सदस्यों के लिए 72.27 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन


हालांकि यह पहले चरण के मुकाबले 2.5 फीसदी कम रहा। गुलावठी ब्लॉक में सर्वाधिक 75 फीसदी मतदान हुआ।

दोपहर में मतदान के दौरान बारिश होने से वोटर घर सेे नहीं निकले। हालांकि बराल, जैनपुर, कमालपुर, अकबरपुर, सिकंदराबाद देहात, नगला काला, दादूपुर नीला, दरियापुर में वोटर वाहनों में सवार होकर मतदाता स्थल तक पहुंचे।

बराल में बूथ के बाहर वाहनों की लंबी कतार लगने से आसपास जाम लग गया। यहां पुलिस ने वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारु करवाया।  

गुलावठी ब्लॉक में 37 प्रधान पदों पर 283 कंडीडेट्स को वोट डाले गए। बुलंदशहर में 70 प्रधान पदों पर 458 उम्मीदवारों, सिकंदराबाद में प्रधान के 93 पदों पर 529, लखावटी के 45 प्रधान पदों पर 271 उम्मीदवारों के पक्ष में वोटिंग हुई।
विज्ञापन


कुल मिलाकर 245 पदों पर प्रधान के लिए 1520 उम्मीदवार मैदान में थे। चारों ब्लाकों में 810 वार्डों में सदस्य पद के लिए मतदान हुआ। बुलंदशहर में 72.25, लखावटी में 68.5, गुलावठी में 75 और सिकंदराबाद में 73.33 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे चरण में प्रथम चरण की तुलना में वोटर्स ने 2.5 फीसदी अधिक मतदान किया। दूसरे चरण में 836 बूथों पर मतदाताओं ने वोट डाले। डीएम और एसएसपी अफसरों की टीम के साथ बूथों पर घूमते रहे।


यहां नहीं डाले गए वोट
मंगलवार को ग्राम पंचायत के 2386 वार्ड और तीन गांवों में प्रधानों के लिए वोट नहीं डाले जाएगे। 2000 वार्डों पर निर्विरोध चुनाव हुआ है। 376 वार्डों में प्रत्याशी नहीं हैं। तीन गांवों में भी निर्विरोध प्रधान चुने गए हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed