{"_id":"cf2d68f42144317d8fee837a05641035","slug":"50-yards-land-will-give-to-homeless-people-for-home-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेघर गरीबों को मकान के लिए मिलेगी पचास गज जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेघर गरीबों को मकान के लिए मिलेगी पचास गज जमीन
अमर उजाला, अनूपशहर
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिकाध्यक्ष मंजू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से आधा दर्जन प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में सबसे पहले आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। इस पर सभासदों ने ब्यौरा डिटेल में देने की मांग की। बैठक में ग्राम समाज की भूमि से आवास विहीन गरीबों को पट्टे पर करीब पचास गज जमीन दिए जाने के लिए सभासदों से सूची मांगी गई।
कहा गया सूची का सत्यापन कराने के बाद लाभार्थियों की सूची बोर्ड मीटिंग में रखी जाएगी। 51 सफाई कर्मचारियों के नवीन पद जनसंख्या के अनुपात में सृजित करने के लिए शासन को भेजने का प्रस्ताव पास किया गया।
शाहर वाली देवीजी पर मंदिर कमेटी द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर वृद्धाश्रम का निर्माण कराने और चामुंडा मंदिर के सामने पूर्व निर्मित सुलभ शौचालय की जगह पर नया आधुनिक शौचालय का निर्माण सुलभ इंटरनेशनल द्वारा कराने के प्रस्ताव पारित किए गए।
विज्ञापन
बोर्ड ने सर्व सम्मति से नगर के सभी वार्डों में लगे पोलों पर केबिल खिंचवाकर विद्युत आपूर्ति चालू कराने का निर्णय लिया गया। चेयरपर्सन मंजू शर्मा व ईओ को इन पर कार्रवाई के लिए अधिकृत किया गया।
अन्य प्रस्तावों के तहत सभासद संगीता शर्मा ने गंजघाट पर आने वाले यात्रियों के लिए धर्मशाला निर्माण में सहयोग देने का प्रस्ताव रखा।
सभासद हरिचंद व हसमुद्दीन ने कहा कि धर्मस्थल टैक्स फ्री होने चाहिए और बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों का क्रियान्वयन जल्दी से जल्दी किया जाए। बैठक में बुलंदशहर नगरपालिका परिषद में हुए विवाद की निंदा की गई।
सभासद विनोद पवार ने ठेकेदारों के निर्माण कार्य में हो रही लेटलतीफी पर रोष जताया। सभासद विनोद पवार, हरिचंद, कृष्ण राजौरिया, राकेश लोधी, हसमुद्दीन, पुनिया देवी आदि ने भी कई प्रस्ताव रखे।
अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष मंजू शर्मा ने व संचालन ईओ डा. रश्मि त्रिपाठी ने किया। बैठक में नत्थीमल सविता, मनोज कुमार, विशाखा गर्ग, मुकेश कुमार, हरिओम, फईमुददीन सैफी, महेंद्रसिंह यादव, उमेश कुमार गुप्ता, रानी वर्मा, फौजिया मिर्जा, शंकरलाल शर्मा, मोहम्मद आरिफ आदि सभासद मौजूद रहे।