{"_id":"2730d0d4566d88040b686d3a44343102","slug":"5-27-million-voters-will-elect-a-government-in-257-villages-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5.27 लाख वोटर चुनेंगे 257 गांवों में सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5.27 लाख वोटर चुनेंगे 257 गांवों में सरकार
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Tue, 08 Dec 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में 5.27 लाख मतदाता बुधवार को डिबाई, दानपुर, अनूपशहर और जहांगीराबाद में 865 बूथों पर मतदान कर 257 गांवों के प्रधान चुनेंगे।
मतदान सुबह 7 बजे से साय साढ़े चार बजे तक होगा। अंतिम चरण में संवेदनशील बूथों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
अंतिम चरण में 257 प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्य के 1071 पदों पर वोट डाले जाएगे।
257 प्रधान पदों पर 1924 दावेदार हैं। ग्राम पंचायत के 1071 वार्डों पर 3291 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। आयोग ने 257 गांवों में 865 बूथ बनाए हैं।
अनूपशहर में 136070, जहांगीराबाद में 120150, डिबाई में 133981 और दानपुर में 137753 मतदाता वोटिंग करेंगे। इस चरण में 16 संवदेनशील, 19 अति संवेदनशील और 08 अति संवेदनशील प्लस बूथ चिंहित किए हैं।
पोलिंग पार्टियां पहुंचीं
पंचायत चुनाव के अंतिम चरण के मद्देनजर जहांगीराबाद, अनूपशहर दानपुर और डिबाई से पोलिंग पार्टियों को बूथों की ओर रवाना किया गया।
जहांगीराबाद में डीएम एसएसपी ने रवानगी स्थलों का निरीक्षण किया और दिशा-निर्देश जारी किए। जहांगीराबाद में जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को हिदायत दी है कि मतपत्र बांटते समय विशेष ध्यान रखा जाए कि सदस्य ग्राम पंचायत पद के प्रत्याशियों के मतपत्र किसी भी दशा में बदलना नहीं चाहिए।
विज्ञापन
बता दें कि चौथे चरण के मतदान के दौरान रिटर्निग अफसर (आरओ) और सहायक रिटर्निग अफसर (एआरओ) सीधे चुनाव कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे।
सेक्टर मजिस्ट्रेटस को भी अतिरिक्त अधिकार दिए गए हैं। अनूपशहर के एलडीएवी इंटर कालेज से 212 पोलिंग पार्टियां चुनाव सामग्री व मतपेटी लेकर अपनी अपनी बूथों के लिये रवाना हुई।
आरओ एके यादव, एसडीएम अरूण कुमार यादव, सीओ हिमांशू गौरव की मौजूदगी में पोलिंग पार्टी रवाना की गई। दानपुर ब्लाक को चुनाव के मददेनजर नौ सैक्टर में बांटा गया है।
सीओ बृह्मपाल सिंह ने बताया कि दोनों ब्लाक में मतदान शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिये पीएसी के साथ कई थानों की फोर्स मुस्तैद रहेगी। डिबाई में पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।
इन वार्डों में नहीं होगा चुनाव
अंतिम चरण मेें 2220 वार्डों में मतदान नहीं होगा। दरअसल, 659 वार्डों में दावेदार नहीं हैं। ग्राम पंचायत के 1651 वार्डों में निर्विरोध सदस्य चुने गए हैं। मात्र 1071 वार्डों पर सदस्यों का चुनाव वोट से होगा।