{"_id":"5b2bf2cf4f1c1b644d8b7e67","slug":"41529606863-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुपरफास्ट ट्रेन का पार्ट टूटकर लगा, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुपरफास्ट ट्रेन का पार्ट टूटकर लगा, गंभीर
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तेज रफ्तार ट्रेन का पार्ट टूटा, यात्री घायल
खुर्जा जंक्शन। दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग स्थित जंक्शन स्टेशन से गुजर रही सुपरफास्ट ट्रेन का पार्ट टूटकर लगने से प्लेटफार्म पर खड़ा युवक घायल हो गया। युवक की चीख सुनकर प्लेटफार्म पर खड़े अन्य यात्रियों में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर अलीगढ़ रेफर कर दिया।
बृहस्पतिवार सुबह करीब 11 बजे हाथरस जनपद के गांव द्वारका निवासी असरुद्दीन पुत्र सूबे खां अपने घर जाने के लिए ईएमयू ट्रेन का इंतजार कर रहा थे। इसी दौरान नॉन स्टाप सुपरफास्ट ट्रेन दिल्ली की तरफ जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार में जा रही ट्रेन का कोई हिस्सा टूटकर असरुद्दीन के घुटने में लग गया। तेज चोट लगने से असरुद्दीन जमीन पर गिर पड़ा। सूचना पर जीआरपी भी पहुंच गई। आनन-फानन में युवक को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।