{"_id":"6637bad79993df32360375bb","slug":"3235-candidates-took-neet-at-seven-centers-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-115382-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: सात केंद्रों पर 3,235 परीक्षार्थियों ने दिया नीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: सात केंद्रों पर 3,235 परीक्षार्थियों ने दिया नीट
विज्ञापन
बुलंदशहर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) रविवार को सात केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो गई। परीक्षा में 112 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देकर लौटे परीक्षार्थियों के चेहरे खिले थे। उन्होंने परीक्षा को आसान बताते हुए कहा कि अच्छी तैयारी करने वालों को सफलता जरूर मिलेगी।
एनटीए यानी नेशनल टेस्ट एजेंसी द्वारा कराई गई नीट जिले में डीपीएस, आजाद पब्लिक स्कूल, रैनेसा स्कूल, सेंट आरजे स्कूल और ऑल सेंट, सावित्री देवी विद्या मंदिर खुर्जा और न्यू लैंसर कान्वेंट स्कूल सिकंदराबाद को परीक्षा केंद्र बनाया गया। इन पर सुबह 11 बजे से ही परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए थे और दोपहर 01:30 बजे तक प्रवेश दिया गया। इसी के साथ परीक्षा केंद्रों पर आब्जर्वर तैनात हो गए। किसी भी छात्र-छात्रा को बिना तलाशी के परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
परीक्षा दोपहर निर्धारित दो बजे से कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हो गई और शाम 5:20 तक चली। सातों केंद्रों पर पंजीकृत 3,347 परीक्षार्थियों में से 112 ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा में 3,235 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के नोडल अधिकारी व डीपीएस के प्रधानाचार्य डीएस यादव ने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। परीक्षा पर आब्जर्वर के अलावा सीसीटीवी के माध्यम नजर रखी गई। मेडिकल कोर्सों में प्रवेश के लिए नीट प्रत्येक वर्ष होती है। इस परीक्षा को पास किए बिना मेडिकल कोर्स में प्रवेश नहीं मिलता है।
विज्ञापन
बोले छात्र-छात्रा
परीक्षा में फिजिक्स, कैमिस्ट्री और बायो विषय से संबंधित प्रश्न रहे। इस परीक्षा को पास करने के लिए काफी समय से तैयारी की थी। इसी का नतीजा रहा कि अधिकतर प्रश्नों के उत्तर सही दिए हैं और सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। - आयुष
परीक्षा देने से पहले सभी विषयों की एक-एक कर टाइम टेबल बनाकर तैयारी की थी। हालांकि फिजिक्स के कुछ प्रश्न ऐसे रहे, जो समझ से परे थे, लेकिन पास होने के लिए उनके उत्तर भी सही देने का पूरा प्रयास किया है। - आशीष
पेपर में अधिकतर प्रश्न आसान थे। पहले उन्हीं प्रश्नों को हल किया, जो आसान थे और उनकी पहले से ही तैयारी अच्छी तरह की थी। सभी प्रश्नों का उत्तर सोच-समझकर दिया है। पूरी उम्मीद है कि सफलता अवश्य मिलेगी। - ऋषि शर्मा
कैमेस्ट्री के प्रश्न छोटे व आसान थे, जिनको हल करने में समय नहीं लगा। फिजिक्स के कुछ प्रश्न मुश्किल रहे। इस वजह से इस विषय के प्रश्नों को सबसे आखिर में हल किया। पहले से की गई तैयारी भी काफी काम आई। - प्रयाग शर्मा