{"_id":"68b9c632d9319a2ba70ab3f3","slug":"32-ganesh-idols-will-be-immersed-at-12-ghats-the-route-will-be-diverted-bulandshahr-news-c-133-1-bul1007-139969-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: 12 घाटों पर 32 गणेश मूर्तियों का होगा विसर्जन, रूट रहेगा डायवर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: 12 घाटों पर 32 गणेश मूर्तियों का होगा विसर्जन, रूट रहेगा डायवर्ट
विज्ञापन
बुलदंशहर। जनपद में शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस ने कमर कस ली है। 12 घाटों पर प्रस्तावित 32 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। प्रतिमाओं की संख्या बढ़ भी सकती है। यह संख्या वह है, जिन लोगों ने मूर्ति विसर्जन के लिए प्रशासन से अनुमति ली है। साथ ही मूर्ति विसर्जन के दौरान पुलिस प्रशासन ने विभिन्न मार्गाें पर रूट डायवर्जन किया है।
एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर वलीपुरा नहर समेत अनूपशहर, नरौरा समेत करीब 12 घाटों पर गणेश प्रतिमा विसर्जन का कार्यक्रम होगा। इसके चलते दिल्ली, गाजियाबाद, सिकंदराबाद व दादरी से खुर्जा, अलीगढ़ और आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहनों के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 को वैकल्पिक मार्ग के रूप में उपयोग करने का निर्देश दिया है। ऐसे वाहन भूड़ चौराहे की ओर बिल्कुल भी नहीं आ सकेंगे।
वहीं, आगरा, अलीगढ़ और खुर्जा से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को भी नेशनल हाईवे 34 से ही भेजा जाएगा। इन वाहनों को ब्रह्मनंद कॉलेज टी-प्वाइंट से भूड़ चौराहा की ओर आने से मना किया गया है। मेरठ, हापुड़ और गुलावठी की ओर से आने वाले भारी वाहन जो खुर्जा, अलीगढ़ और आगरा की ओर जा रहे हैं, उन्हें भूड़ चौराहा से सिकंदराबाद की ओर भेजा जाएगा। इसके बाद ये वाहन अडौली तिराहा होते हुए नेशनल हाईवे 34 से अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन
बुलंदशहर-खुर्जा मार्ग पर इन वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। दिल्ली व गाजियाबाद से शिकारपुर, डिबाई, नरौरा व बदायूं की ओर जाने वाले वाहनों को नेशनल हाईवे 34 के रास्ते चौकी ठंडी प्याऊ से मामन रोड, हात्माबाद व निमखेड़ा होकर मामन चुंगी के रास्ते भेजा जाएगा। वैकल्पिक रूप से नेशनल हाईवे 91 से खुर्जा होकर शिकारपुर रोड भी इस्तेमाल किया जाएगा।
बदायूं, नरौरा, डिबाई और शिकारपुर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को शिकारपुर से खुर्जा होते हुए नेशनल हाईवे 34 का उपयोग करना होगा या फिर मामन चुंगी से होते हुए ठंडी प्याऊ चौकी से नेशनल हाईवे होते हुए जाएंगे।