{"_id":"59fcacf84f1c1b71548ba8ff","slug":"31509731576-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौधा मिलने के बाद ही ससुराल में कदम रखने को तैयार हुई दुल्हन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौधा मिलने के बाद ही ससुराल में कदम रखने को तैयार हुई दुल्हन
Updated Fri, 03 Nov 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
पौधा मिलने के बाद ससुराल में रखा कदम
-मुंह दिखाई की रस्म में मिले पौधे को आंगन में लगाकर दुल्हन ने पर्यावरण की अलख जगाई
पहासू। नेग में पौधा मिलने के बाद ही ससुराल में कदम रखने के लिए दुल्हन तैयार हुई। मुंह दिखाई की रस्म में मिले पौधे को आंगन में लगाकर दुल्हन ने पर्यावरण की अलख जगाई।
बुधवार को क्षेत्र के गांव महुआ खेड़ा निवासी नरेंन्द्र की बारात आगरा गई थी। बरात वापस लौटने पर दुल्हन के देहली पूजन रस्म की तैयारियां चल रहीं थीं। इस दौरान दुल्हन ने शर्त रखते हुए कहा कि जब तक उसे नेग में पौधा नहीं मिलेगा वह घर में कदम नहीं रखेगी। दुल्हन की इस अनोखी मांग से ससुराल के लोग हतप्रद रह गए।
उन लोगों ने घर में चलने के लिए काफी मान-मनौव्वल की लेकिन पौधा मिले बिना वह जाने को तैयार नहीं हुई। हारकर ससुराल वालों ने किसी को भेज कर गुलमोहर का पौधा मंगवाया और दुल्हन के हाथ पर रखा। तब कहीं जाकर दुल्हन ने घर के अंदर कदम रखा। इसके बाद नववधू ने गुलमोहर का पौधा घर के आंगन में रोपा। दुल्हन की बातों को मानते हुए ससुराल के लोगों ने घर में होने वाले किसी भी शुभ अवसर पर पौधा रोपण करने का संकल्प लिया।