{"_id":"b166f16a5caaebbd12eb691bef8eb22b","slug":"300-shops-will-dismantled-on-lallababu-road-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लल्लाबाबू रोड पर टूटेंगी 300 दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लल्लाबाबू रोड पर टूटेंगी 300 दुकानें
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लल्ला बाबू रोड की दुकानों के अस्तित्व पर संकट खड़ा हो गया है। मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने काम शुरू कर दिया है।
अतिक्रमण की जद में आ रही सभी दुकानों पर बुलडोजर चलेगा। बिजली लाइन की शिफ्टिंग का काम शुरू हो चुका है। नगर के कालाआम चौराहे से लल्ला बाबू चौराहे तक बुलंदशहर विकास प्राधिकरण द्वारा चौड़ीकरण और निर्माण कार्य कराया जा रहा था। सड़क निर्माण में अनियमितता की शिकायत पर जिलाधिकारी ने जांच बैठा दी थी।
निर्माण सामग्री के सैंपल लखनऊ जांच के लिए भेजे गए थे, जिसके चलते काम रूक गया था। लखनऊ से रिपोर्ट आने के बाद बुलंदशहर विकास प्राधिकरण ने मार्ग के चौड़ीकरण का काम शुरू करा दिया है।
लल्ला बाबू रोड पर बिजली की लाइन को शिफ्ट कराना शुरू कर दिया गया है। बीडीए ने पोल खड़े करने शुरू कर दिए हैं। चौड़ीकरण का काम शुरू होते ही सैकड़ों दुकानें इसकी जद में आ जाएंगी।
विज्ञापन
कालाआम चौराहे पर जिला पंचायत की दुकान समेत लल्ला बाबू रोड की करीब 300 दुकाने अतिक्रमण की जद में आ रही हैं। लाइन शिफ्टिंग के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू होते ही अतिक्रमण कर रहीं दुकानों पर पालिका का हथौड़ा चलेगा।
लल्ला बाबू रोड पर सड़क चौड़ीकरण का काम किया जाएगा। बीडीए ने बिजली लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू कर दिया है। अतिक्रमण की जद में आ रही सभी दुकानों को तोड़ा जाएगा। पालिका और बीडीए संयुक्त रूप से अभियान चलाएगी। - एके सिंह, ईओ, नगर पालिका
लाइन शिफ्टिंग का काम शुरू करा दिया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सड़क चौड़ीकरण काम जल्द शुरू करा दिया जाएगा। पालिका अफसरों के सहयोग से अतिक्रमण हटाया जाएगा। - मणिकांत गुप्ता, एक्सईएन, बीडीए