{"_id":"e3ec55daed292ee9d7a007a690fc93c7","slug":"2nd-phase-election-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज 836 बूथों पर डाले जाएंगे वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज 836 बूथों पर डाले जाएंगे वोट
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 30 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव में दूसरे चरण के लिए मंगलवार सुबह आठ बजे से 836 बूथों पर वोट डाले जाएंगे। ये चरण बेहद संवेदनशील माना जा रहा है। मतदान के दौरान अनहोनी की आशंका के चलते अफसर पूरी तरह से सतर्क हैं।
वहीं, सोमवार को पोलिंग पार्टियां बूथों पर रवाना हो गई। बता दें कि इस चरण में प्रधान के 245 और पंचायत सदस्य के 810 पदों पर वोटिंग डाली जाएगी। पंचायत चुनाव में दूसरे चरण में भी आयोग ड्रोन का इस्तेमाल करेगा।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से काम समाप्ति तक गुलावठी, सिकंदराबाद, बुलंदशहर और लखावटी क्षेत्र के 836 मतदाता बूथों पर वोटिंग होगी।
इसी के मद्देनजर सोमवार को बुलंदशहर के लिए डीएवी इंटर कालेज, सिकंदराबाद के लिए अग्रसेन इंटर कालेज, गुलावठी के लिए डीएन इंटर कालेज और लखावटी के लिए क्षेत्रीय ग्रामीण विकास संस्थान से पोलिंग पार्टियां रवाना की गई।
विज्ञापन
लखावटी ब्लाक में 87380, बुलंदशहर ब्लाक में 137445, गुलावठी ब्लाक में 82654 और सिकंदराबाद ब्लाक में 210282 मतदाता वोट की चोट करेंगे। कुल मिलाकर 517759 मतदाता मताधिकार करेंगे।
अधिक संवदेनशील बूथ
दूसरे चरण में लखावटी के 160 संवदेनशील, 14 अति संवेदनशील और 6 अति संवदेनशील प्लस चिंहित किए गए हैं।
कुल मिलाकर चारों ब्लाकों में 160 संवेदनशील 129 अतिसंवेदनशील और 35 अति संवेदनशील प्लस बूथों पर ड्रोन चहलकदमी करेगा।
संवेदनशील बूथों की संख्या सामान्य बूथों से भी अधिक है। हालांकि प्रशासन यहा ड्रोन से नजर रखेगा।
लखावटी ब्लाक आठ सेक्टर और एक जोन में बांटा
लखावटी ब्लॉक के आरओ अय्याज अहमद नकवी ने बताया कि लखावटी ब्लॉक के चुनाव को 8 सेक्टरों में बांटकर एक जोन बनाया है। 142 बूथ केन्द्रों पर होने वाले चुनाव को लेकर 142 पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई है।
पुलिस का कहना है कि खानपुर मोड़, मैथना जगतपुर, मटका मंदिर और ईलना नहर पर चारों ओर की सीमाएं सील कर दी गई है।
अतिसंवेदनशील प्लस गांव सैदपुरा, इस्माईला, बालका, जिताका, भंडोरिया, राजगढ़ी, लखावटी और बहादुरपुर पसौली में पुलिस की कड़ी चौकसी रहेगी।
सिकंदराबाद 22 सेक्टरों में बांटा
ब्लॉक की 96 ग्राम पुचायतों में से 93 ग्राम पंचायतों के मतदान के लिए सोमवार को एसडीएम अतुल कुमार, आरओ विनोद कुमार, बीएसए पूर्ण सिंह, बीडीओ आर एस यादव ने पोलिंग पार्टियों को रवाना किया।
96 ग्राम पंचायतों में से 3 ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने निर्विरोध अपनी संसद चुन ली थी। अब 93 ग्राम पंचायतों में प्रधान पद के 498 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 204907 मतदाता करेंगे।