फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   2561 booths 24.92 lakh voters will cast votes

2561 बूथों पर 24.92 लाख मतदाता डालेंगे वोट

Thu, 05 Jan 2017 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Thu, 05 Jan 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
2561 booths 24.92 lakh voters will cast votes
ईवीएम - फोटो : File Photo

विज्ञापन

11 फरवरी को जिले की साताें विधानसभा सीटों के 2561 बूथों पर 24.92 लाख मतदाता वोट डालेंगे। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बुलंदशहर विधानसभा सीट पर सर्वाधिक 3.81 लाख मतदाता हैं। सबसे कम 3.10 लाख वोटर शिकारपुर में हैं। 12 जनवरी को मतदाता सूची की अंतिम सूची जारी कर दी जाएगी।

इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएंगी और आपत्तियों का निपटारा निर्धारित समय में करना होगा। लोगों को वोटर बनने का एक ओर मौका चुनाव आयोग देगा। कुल मिलाकर बुलंदशहर, खुर्जा, सिकंदराबाद, डिबाई, स्याना, अनूपशहर और शिकारपुर विधानसभा सीटों पर 24.92 लाख वोटर 2561 मतदाता बूथों पर वोट की चोट करेंगे।
विज्ञापन


बूथों की अपलोडिंग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर कर दी गई है।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि मतदान बूथों पर मामूली कमियों को जल्द ही दुरुस्त करा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर तहसील के सात कमरों में होगा नामांकन
17 जनवरी से सदर तहसील के सात कक्षों में नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। प्रत्येक विधानसभा सीट पर एक रिटर्निंग अफसर (आरओ) होगा। क्षेत्रीय और राष्ट्रीय पार्टी के उम्मीदवार को एक प्रस्तावक साथ लाना होगा। निर्दलीय उम्मीदवार को 10 प्रस्तावक साथ लाने होंगे।

नामांकन के दौरान नामांकन स्थल से 100 मीटर के दायरे तक लोगों के आने जाने पर रोक रहेगी। 17  से 24 जनवरी तक बुलंदशहर, सिकंदराबाद, खुर्जा, डिबाई, अनूपशहर, शिकारपुर और स्याना को विधानसभा क्षेत्र के उम्मीदवार नामांकन करेंगे। प्रत्येक विधानसभा के लिए अलग अलग कक्ष बनाए गए हैं।

उम्मीदवारों के आने और जाने के रास्ते अलग-अलग होंगे। राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के प्रत्याशियों को एक-एक प्रस्तावक आरओ कक्ष में लाना होगा। आरओ कक्ष में प्रत्याशी को फार्म 2ए और फार्म 26 भरकर जमा करना होगा। फार्म-26 में उम्मीदवार को चल-अचल संपत्ति का विवरण देना पड़ेगा।

आरओ कक्ष में एक समय में अधिकतम पांच लोगों के प्रवेश की अनुमति होगी। नामांकन के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट स्तर के अफसरों की डयूटी तय की गई है।

सिकंदराबाद में निकाला फ्लैग मार्च
एसडीएम  कन्हई सिंहऔर सीओ यशवीर सिंहने बृहस्पतिवार को अर्धसैनिक बल के साथ फ्लैग मार्च निकाला। इस दौरान एसडीएम  ने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों और असामाजिक तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा।


दो दिन में जमा कराएं शस्त्र
शस्त्रधारियों ने यदि दो दिन के भीतर चौकी में लाइसेंस जमा नहीं किए तो पुलिस लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई करेगी। चौकी क्षेत्र में कुल 186 शस्त्रों के सापेक्ष अभी तक मात्र 24 लोगों ने अपने शस्त्र जमा किए हैं।

विधानसभा वार बूथ और वोटर

विधानसभा क्षेत्र    बूथ    वोटर
सिकंदराबाद    398    375107
बुलंदशहर    367    381133
स्याना     363    371590
अनूपशहर     378    360518
डिबाई     328    333094
शिकारपुर     346    310578
खुर्जा     381    360536
कुल    2561           2492556

मतदान के लिए 2561 मतदाता बूथ बनाए गए हैं। जिनपर 11 फरवरी को 24.92 लाख मतदाता वोटिंग करेंगे।
-  आंजनेय कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed