{"_id":"f837d9f5fc486b94b50a04972705ac6b","slug":"25-teacher-suspended-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 स्कूलों पर लटके मिले ताले, 25 शिक्षक निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 स्कूलों पर लटके मिले ताले, 25 शिक्षक निलंबित
अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Mon, 28 Dec 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शासन के निर्देश पर सोमवार को बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने एक के बाद एक 18 स्कूलों पर छापेमारी की। इस दौरान 12 स्कूलों पर ताले लटके मिले और छह स्कूलों में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए।
कार्यवाहक बीएसए ने 25 शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। साथ ही उनका एक-एक दिन का वेतन काटने के आदेश भी जारी किए हैं।
अंतर ब्लॉकीय निरीक्षण अभियान के तहत सोमवार को कार्यवाहक बीएसए डॉ. पूरन सिंह और वित्त एवं लेखाधिकारी सूरज कुमार ने 18 स्कूलों का निरीक्षण किया।
बीएसए ने सिकंदराबाद क्षेत्र के गोपालपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर ताला लटका मिला।
बीएसए ने इन स्कूलों में तैनात छह शिक्षकों को निलंबित कर दिया और उनका एक-एक दिन का वेतन रोक लिया है।
वित्त एवं लेखाधिकारी सूरज कुमार ने सबसे पहले नगर की नई बस्ती स्थित स्कूल में छापा मारा।
यहां पूरा स्टाफ गायब मिला और स्कूल पर ताला लटका मिला। इसके बाद वह धतूरी स्थित प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। यहां एक शिक्षिका अनुपस्थित मिली।
जिसको निलंबित कर दिया गया। जबकि उच्च प्राथमिक स्कूल में अनुपस्थित पाए गए सभी शिक्षकों का एक दिन का वेतन काटने का आदेश जारी किया गया है।
इसके बाद उन्होंने मीरपुर स्कूल का निरीक्षण किया। यहां हेडमास्टर अनुपस्थित मिला। उसका वेतन काटने का आदेश जारी किए गए हैं। इसके बाद रमपुरा में दो स्कूलों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
यहां प्रधानाध्यापिका मिथलेश अनुपस्थित मिली। जिसका वेतन काटने का आदेश जारी हुआ है। इसी तरह अन्य स्कूलों में भी कार्रवाई की गई।
वर्जन
शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शासन से जनपद में अंतर ब्लॉकीय निरीक्षण करने का निर्देश मिला है। इसके तहत सोमवार को अभियान चलाकर 18 स्कूलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 12 स्कूलों पर ताले लटके मिले, जिसके चलते 25 शिक्षकों को निलंबित कर उनका एक-एक दिन का वेतन काट लिया गया है।
डॉ. पूरन सिंह, कार्यवाहक बीएसए