{"_id":"6877d730a1684df8d908d17b","slug":"23-static-and-three-sector-magistrates-appointed-for-ro-and-aro-exam-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-137270-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: आरओ और एआरओ की परीक्षा के लिए बनाए 23 स्टेटिक और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: आरओ और एआरओ की परीक्षा के लिए बनाए 23 स्टेटिक और तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
बुलंदशहर। जिले के 23 केंद्रों पर 27 जुलाई को समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 10,769 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा सकुशल कराने के लिए 23 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि परीक्षा के लिए 10,769 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटे पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। सुबह 8:45 पर सभी परीक्षा केंद्रों के गेट बंद कर दिए जाएंगे। बताया कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उप प्रधानाचार्य व परीक्षा कार्य में अनुभवी शिक्षक को सह केंद्र व्यवस्थापक और स्वयं के विद्यालय के 50 फीसदी शिक्षक परीक्षा केंद्रों पर तैनात किए जाएंगे।
50 फीसदी बाहरी शिक्षक बाहर के विद्यालयों के तैनात किए जाएंगे। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा कराई जाएगी। सभी केंद्र नगर समेत खुर्जा, सिकंदराबाद व गुलावठी में बनाए गए हैं। इसके लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम बनेगा। साथ ही इस परीक्षा पर लखनऊ तक नजर रखी जाएगी।