फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   23 absent in exam

डीएलएड परीक्षा : दूसरे दिन 23 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
23 absent in exam
मुस्लिम इंटर कॉलेज से डीएलएड की परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। - फोटो : BULANDSHAHR
डीएलएड परीक्षा : दूसरे दिन 23 परीक्षार्थियों ने छोड़ा मैदान
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में तीन परीक्षा केंद्रों पर डीएलएड चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं जारी हैं। दूसरे दिन मंगलवार को 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सभी केंद्रों पर सघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में प्रवेश दिया गया। किसी भी छात्र के पास से कोई अनुचित सामग्री नहीं मिली। परीक्षा आज भी जारी रहेगी।
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा कराए जाने वाले डीएलएड कोर्स की चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं सोमवार से शुरू हो गई थीं। जिले में परीक्षा के लिए तीन केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर 900 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को तीन पालियों में परीक्षाएं हुईं। इसमें विज्ञान, गणित व सामाजिक अध्ययन विषय का पेपर हुआ। डायट प्राचार्य ने बताया कि पहली पाली में 447 पंजीकृत थे। इसमें सात परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में 842 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इसमें 10 ने और तीसरी पाली की परीक्षा में 436 परीक्षार्थी पंजीकृत थे और इसमें छह ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

बोले परीक्षार्थी
विषय आधारित आए प्रश्न
परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए लगातार मेहनत जारी है। आज विज्ञान विषय का पेपर था। सभी प्रश्न विषय पर आधारित आएं। सभी प्रश्नों के उत्तर सही दिए हैं। - साक्षी शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रश्न पढ़े हुए मिले
आज गणित विषय का पेपर था। परीक्षा देेने के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी। परीक्षा में वही, प्रश्न आए जिसकी तैयारी की थी। परीक्षा में अच्छे अंक आएंगे। - रीना।
मैंने मंगलवार को सामाजिक अध्ययन का पेपर दिया। पेपर काफी आसान रहा। परीक्षा के लिए काफी समय से तैयारी कर रही थी, इसलिए प्रश्नपत्र हल करने में कोई दिक्कत नहीं हुई। - सोनाक्षी शर्मा।
पेपर काफी अच्छा हुआ है। बाकी के सेमेस्टर में काफी अच्छे अंक आए थे। इस बार भी मैंने परीक्षा के लिए काफी तैयारी की थी। इसलिए मेरे अच्छे अंक आएंगे। - पिंकी।

तीन केंद्रों पर डीएलएड की परीक्षाएं मंगलवार को भी जारी रहीं। दूसरे दिन 23 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम हैं। केंद्र व्यवस्थापक संघन तलाशी के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दें। - महेंद्र सिंह राणा, प्राचार्य, डायट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed