फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बच्ची झुलसी, लगाया जाम

हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बच्ची झुलसी, लगाया जाम

Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से बच्ची झुलसी, लगाया जाम
बच्ची के ऊपर गिरा हाईटेंशन लाइन का तार, झुलसी
विज्ञापन

-अफसरों के न पहुंचने पर नाराज लोगों ने जेवर-खुर्जा मार्ग पर लगाया जाम
-गंभीर हालत में मासूम बच्ची को चिकित्सकों ने किया दिल्ली रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
जहांगीरपुर।
गांव भुन्ना जाटान में बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रही बच्ची के ऊपर बिजली का हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लोगों के फोन से वार्ता करने पर अधिकारियों ने देर से मौके पर आने की बात कही। इससे नाराज भारतीय किसान यूनियन लोकजन शक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ लोगों ने खुर्जा-जेवर मार्ग पर जाम लगा दिया।

बुधवार सुबह 7 बजे थाना क्षेत्र के गांव भुन्ना जाटान निवासी विपिन कुमार की पांच वर्षीय बेटी दर्पण अपने घर के बाहर गली में खेल रही थी। इसी दौरान ऊपर से जा रही हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे बच्ची गंभीर रूप से झुलस गई। घटना को देख आसपास के लोगों मौके पर दौड़ पड़े। आनन-फानन में परिजन बच्ची को लेकर पास के एक अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची की हालत गंभीर देख दिल्ली रेफर कर दिया। उधर, घटना से नाराज ग्रामीण और भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के सदस्योें बिजलीघर पर पहुंच गए। यहां अधिकारी और कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। लोगों ने अधिकारियों से फोन पर बात की तो वो देर से घटना स्थल पर पहुंचने की बात कही। इससे गुस्साए लोगों ने सुबह 10:30 बजे जेवर-खुर्जा मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने की कोशिश की। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। सूचना पर एसडीएम जेवर प्रसून द्विवेदी, सीओ जेवर, कोतवाल रामसेन सिंह, विद्युत निगम के एसडीओ संजुल कुमार, जेई ललित कुमार समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने तत्काल में पीड़ित परिवार को दस हजार रुपये की आर्थिक मदद दी। साथ ही एक सप्ताह के भीतर विभाग से और आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। साथ ही 24 घंटे के भीतर जर्जर हो चुके तारों का बदलवाने का आश्वासन दिया। तब जाकर लोगों ने एक घंटे बाद करीब 11:30 बजे जाम खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed