फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   21 February voting, 23 counting.

पंचायत उपचुनाव: 21 को वोटिंग 23 फरवरी को काउंटिंग

Mon, 08 Feb 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला, बुलंदशहर
अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 08 Feb 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
21 February voting, 23 counting.
निर्वाचन आयोग ने पंचायत उपचुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है। सोमवार को आयोग के निर्देश के क्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है। 
विज्ञापन


राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक 14 फरवरी को विकास खंड कार्यालयों पर नामांकन शुरू होगा। नामांकन सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक होगा।

नामांकन के बाद जो उम्मीदवार नाम वापस लेना चाहते हैं उनके लिए 17 फरवरी का दिन तय किया गया है। 21 फरवरी को मतदान होगा और 23 फरवरी को काउंटिंग होगी।

परिणाम आने के साथ ही विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। सहायक निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि आयोग का आदेश मिल गया है।

नामांकन ब्लाक कार्यालय पर होगा। नाम वापसी की प्रक्रिया भी वहीं होगी। वोटिंग और काउंटिंग के लिए स्थान चिंहित कर लिए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी बी. चंद्रकला ने अधिसूचना भी जारी कर दी है।
विज्ञापन


2355 सदस्यों की किस्मत का होगा फैसला- पंचायत चुनाव में ग्राम पंचायत के 2353 वार्डों पर प्रत्याशियोें के अभाव में चुनाव नहीं हुआ था।

दो तिहाई कोरम पूरा नहीं होने के कारण जिले की 203 ग्राम सभाओं को  अभी तक गठन नहीं हो पाया है। 23 फरवरी को काउंटिंग के बाद वार्डों को फुलफिल किया जाएगा। इसी के बाद 203 ग्राम सभाओं को गठन होगा। दानपुर और सिकंदराबाद में दो क्षेत्र पंचायत वार्ड रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed