फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   पश्चिमांचल की मांग को लेकर गरजे आप

पश्चिमांचल की मांग को लेकर गरजे आप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
पश्चिमांचल की मांग को लेकर गरजे आप

विज्ञापन
पश्चिमांचल की मांग को लेकर गरजे आप

बुलंदशहर। उप्र को चार भागों में विभाजित कर पश्चिम प्रदेश को अलग राज्य बनाने की मांग को लेकर शनिवार को आम आदमी पार्टी ने नगर में रैली निकालकर प्रदर्शन किया। साथ ही अपनी मांगों का राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा।

जिलाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि उप्र देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है। प्रदेश में करीब 20 करोड़ से अधिक आबादी है। छोटा राज्य बनने से शासन-प्रशासन के साथ न्याय व्यवस्था में तेजी से सुधार होगा। वहीं, पार्टी के सचिव शैलेंद्र सिंह ने बताया कि उप्र को चार भागों में विभाजित करने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेशभर से करीब दो करोड़ लोगों के हस्ताक्षर कराकर पार्टी के पदाधिकारी जनवरी 2019 में राष्ट्रपति को ज्ञापन के साथ सौंपेंगे। इस दौरान मुजाहिद अंसारी, संजय मित्तल, उपेंद्र शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, संगीता अहलावत, मनीषा शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed