फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   180 quintal ration recovered from khurja flour mill

बुलंदशहर: खुर्जा स्थित आटा मिल पर पकड़ा गया 180 क्विंटल गेहूं, चक्की को किया गया सील

Tue, 22 Jun 2021 01:45 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा
अमर उजाला नेटवर्क, खुर्जा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 22 Jun 2021 01:45 PM IST
सार

खुर्जा के बिजली घर नंबर दो के निकट गोल्डसन भोग आटा फ्लोर मिल में एक अध्यापिका द्वारा सरकारी गेहूं बेचने की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने छापेमारी की। 180 क्विंटल गेहूं मिल पर पहले से मौजूद था। 
 

विज्ञापन
180 quintal ration recovered from khurja flour mill
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बुलंदशहर के खुर्जा स्थित एक आटा चक्की पर मंगलवार को पुलिस ने छापा मारकर राशन के कोटे का 180 क्विंटल गेहूं और तीन क्विंटल चावल बरामद किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि चक्की पर एक महिला इतनी भारी मात्रा में गेहूं और चावल बेचने आई है।

विज्ञापन


खुर्जा के बिजली घर नंबर दो के निकट गोल्डसन भोग आटा फ्लोर मिल में एक अध्यापिका द्वारा सरकारी गेहूं बेचने की शिकायत पर आपूर्ति निरीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने छापेमारी की। बताया गया कि 180 क्विंटल गेहूं मिल पर पहले से मौजूद था। 
विज्ञापन


छापेमारी के दौरान पूछताछ करने पर मिल मालिक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। जिसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो मिल से 180 क्विंटल गेहूं, तीन क्विंटल चावल सहित अन्य खाद्य पदार्थ बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल चक्की को सील कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की तैयारी चल रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद किए गए गेहूं कहां-कहां से लाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed