फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   18 new corona positive in bulandsahar

18 मिले नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
18 new corona positive in bulandsahar
18 नए कोरोना संक्रमित मरीज, एक की मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। जनपद में रविवार को 18 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। साथ ही खानपुर निवासी एक युवक की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। नए संक्रमित मिलने पर अब कुल केस 1404 हो गए, जिसमें अब तक 1122 लोग ठीक हो चुके हैं और 35 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। साथ ही रविवार को 24 लोग डिस्चार्ज हुए।

रविवार को नगर के सराय गुसाई में एक ही परिवार के चार लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। गिरधारी नगर कॉलोनी में पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर दो महिलाओं और आवास विकास कॉलोनी द्वितीय में भी संक्रमित के संपर्क में आने पर एक महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। तहसील के गांव कुदेना निवासी एक युवक बदायूं में कोरोना जांच के दौरान संक्रमित निकला। खुर्जा की चंदलोक कॉलोनी में युवक ओर अहीरपाड़ा व अरनिया मंसूरपुर निवासी एक-एक महिला संक्रमित मिली। साथ ही चंदलोक कॉलोनी में महिला और नईबस्ती निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। लखावटी ब्लॉक के गांव शिवाली में कोरोना चेन बढ़ती जा रही है, एक महिला समेत तीन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा सिकंदराबाद के कायस्थवाड़ा निवासी महिला बीमार होने पर निजी अस्पताल में संक्रमित और स्याना के पट्टी राजाराम निवासी एक युवक पूर्व में पॉजिटिव आये मरीज के संपर्क में आने पर संक्रमित पाए गए। वहीं, शनिवार को खानपुर के गांव मनिया टिकरी निवासी युवक की उपचार के दौरान नोएडा के एक अस्पताल में मौत हो गई। नोडल अधिकारी डॉ. रोहताश यादव ने बताया कि जनपद निवासी एक युवक की नोएडा में मौत हो गई और 18 नए लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही 24 लोगों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed