गाजियाबाद के बाद बुलंदशहर में लूट: जीवन स्माल फाइनेंस बैंक से 18 लाख लेकर फरार हुए दो बदमाश, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल सीसीटीवी फुटेज की जांच कर आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदमाशों ने शनिवार दोपहर को साढ़े तीन घंटे के भीतर ही बुलंदशहर और गाजियाबाद में दो बैंक लूट लिए। पहले 1.20 बजे गाजियाबाद के सिहानी गेट में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से चार बदमाश हथियारों के बल पर 10 लाख लूट ले गए। उसके बाद 4.56 बजे बुलंदशहर के स्याना कस्बे में कोतवाली के पास ही स्थित उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक से 20 लाख की लूट कर डाली। दोनों जगह वारदात का तरीका एक जैसा रहा। बाइक से आए बदमाशों ने बैंक में घुसते ही हथियार ताने और कैश छीन लिया।
दोनों ही जगह बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। लूट के बाद भागते बदमाशों को पुलिस नाकाबंदी कर पकड़ नहीं पाई। अब फुटेज की मदद से उनकी पहचान की कोशिश कर रही है। बढ़ते अपराध पर गाजियाबाद के एसएसपी पवन कुमार के निलंबन के दो दिन बाद ही इन सनसनीखेज वारदात के हो जाने से माना जा रहा है कि कुछ और पुलिस अफसरों पर गाज गिर सकती है।
15 मिनट में लूटे 20 लाख
स्याना कोतवाली से महज 200 मीटर दूरी पर स्थित उज्जीवन फाइनेंस कंपनी में तीन नकाबपोश बदमाश 15 मिनट में 20 लाख लूट कर ले गए। दोपहर बाद 4.56 बजे बैंक में घुसे बदमाशों में 13 ग्राहकों और शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार सहित छह कर्मचारियों पर तमंचे तान दिए। कैशियर के केबिन से कैश बैग में भरा और तमंचे लहराते हुए एक ही बाइक पर फरार हो गए।
अवधेश कुमार ने बताया कि बदमाशों के जाते ही कर्मचारी ने थाना पर फोन किया, लेकिन यह नहीं उठा। इसके बाद सिडिंकेट बैंक में सूचना दी गई। वहां से पुलिस को बताया गया। सूचना के करीब 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची और सीसीटीवी फुटेज देखे। एसएसपी संतोष कुमार ने बताया कि बदमाशों की तलाश में थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच को लगाया गया है।
गाजियाबाद में चार मिनट में कर डाली वारदात
पीएनबी की सिहानी गेट शाखा के कैशियर इकरामुद्दीन सर्वर डाउन होने के कारण नकदी के बंडल बनाकर मुख्य शाखा में जमा करने के लिए एक तरफ रख रहे थे तभी हेलमेट पहने 20 से 30 साल उम्र के चार बदमाश अंदर घुसे। इकरामुद्दीन ने बताया कि एक बदमाश उनके पास आया और तमंचा तानकर बोला - कैश कहां है? इतने में दूसरे बदमाश ने नजदीक आकर बैग में नोटों के बंडल भर लिए। अन्य बदमाश शाखा प्रबंधक अवधेश कुमार, लिपिक नेहा, चपरासी शिवम और उस समय मौजूद एक ग्राहक कुलदीप त्यागी पर तमंचे ताने यही कहते रहे कि कोई भी बोला या हिला तो गोली से उड़ा देंगे। चार मिनट में लूट कर बदमाश राजनगर एक्सटेंशन की तरफ भाग गए। वे दो बाइक बैंक के बाहर चालू छोड़कर अंदर आए थे। सूचना के 15 मिनट बाद पुलिस पहुंची।
बैंकों की लापरवाही भी रही : आईजी
गाजियाबाद में बैंक लूट के बाद पहुंचे मेरठ रेंज के आईजी प्रवीण कुमार ने कहा कि बैंक में गार्ड नहीं था। सुरक्षा के लिए आरबीआई की गाइडलाइन का बैंक पालन नहीं कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। इनके जरिए बदमाशों के बारे में जानकारी की जा रही है।