{"_id":"5c952550bdec22142773afda","slug":"171553278288-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुरियारों ने जमकर लगाए ठुमके, खूब उड़ा अबीर-गुलाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुरियारों ने जमकर लगाए ठुमके, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हुरियारों ने जमकर लगाए ठुमके, खूब उड़ा अबीर-गुलाल
- रंग-गुलाल लगाकर मिले गले, होली के गीतों पर सब झूमे
- बच्चों से लेकर बड़ों तक हुए रंगाें में सराबोर, खूब हुई मस्ती
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। होली के अवसर पर बृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक बड़ों से लेकर बच्चों तक ने जमकर एक दूसरे को रंग गुलाल लगाया। लोग होली के गीतों पर जमकर झूमे। वहीं, महिलाओं ने घरों में गुझिया, पकौड़ी आदि व्यंजन बनाए।
होली को अपने-अपने तरीके से बनाने के लिए बच्चों से लेकर बड़ों तक ने अपनी-अपनी तैयारी पहले ही कर ली थी। बृहस्पतिवार की सुबह होते ही सब घरों से निकल गए और एक-दूसरे को गुलाल और रंग लगाने के साथ गले लगाकर होली की बधाई देने लगे। यह सिलसिला पूरा दिन चला। चारों ओर होली के गीत और रंग-गुलाल उड़ते दिखाई दिए। डीएम अभय सिंह के कैंप कार्यालय पर भी होली मनाई गई। यहां पर प्रशासनिक अफसर शामिल हुए और सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। डीएम ने अपनी पत्नी के साथ जमकर होली खेली। सराफा कारीगर यूनियन ने होली मिलन समारोह का आयोजन कर होली धूमधाम से मनाई। नगर के सुनारों वाली गली में आयोजित समारोह में कमेटी का गठन भी हुआ। इसमें सुनीत वर्मा को प्रधान, दीपक वर्मा को महामंत्री और मुकेश वर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इंटरनेशनल गुडविल सोसायटी के कार्यक्रम में सदस्यों के परिवारों ने मिलकर होली धूमधाम से मनाई। अध्यक्ष गिरीश अग्रवाल और सचिव डॉ. वैभव जैन ने उपस्थित सभी को होली की शुभकामनाएं दी। संयोजन राजीव गुप्ता और पूजा गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रताप मोहन अग्रवाल, बिजेंद्र स्वरूप गर्ग, डॉ. सुधीर अग्रवाल, अनिल कुमार गर्ग और चंद्रशेखर आदि शामिल रहे। नुमाईश के गुब्बारा मैदान में शुक्रवार को होली मिलन समारोह हुआ। इसमें फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट विवेक कुमार मिश्र ने लोगोें को होली की बधाई दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी प्रदीप शर्मा, दारा शिकोह, अमन वर्मा, ओमप्रकाश और अधिवक्ता अनुराग तिवारी एवं वीडी शर्मा आदि मौजूद रहे।
देहात में भी छाई रही रंगों की मस्ती
गुलावठी/बुगरासी/अनूपशहर/जहांगीराबाद। नगरों, कस्बों और देहात क्षेत्र में भी बृहस्पतिवार को होली जमकर खेली गई। गुलावठी क्षेत्र में होली का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया। सभी उम्र के लोगों ने एक दूसरे को रंग लगाकर होली का त्यौहार मनाया। होली के अवसर पर नवयुवकों की टोलियां जगह-जगह मस्ती से रंग खेलती नजर आई। नौजवान डीजे पर गानों की धुनों पर थिरक रहे थे। महिलाएं भी होली खेलने में पीछे नहीं रही। नगर में शांतिपूर्वक होली का त्यौहार मना। एहतियात के तौर पर पुलिस मार्गों पर गश्त करती रही। सड़कों पर वाहन नजर नहीं आए तथा सभी बाजार पूर्णत: बंद रहे। बुगरासी क्षेत्र में बुगरासी। कस्बा क्षेत्र में होली का त्याहोर पारंपरिक हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। होलिका दहन कर लोगों ने गन्ने में जौं बांधकर भूनी तथा एक-दूसरे को जौं देकर होली की शुभकामनाएं दीं। अनूपशहर क्षेत्र में छुटपुट विवादों के साथ होली त्यौहार उत्साह के साथ मनाया गया। बिचौला गांव में परदादा परदादी सोसायटी संस्थापक वीरेंद्र सैम के आवास पर आएं विदेशी अतिथियों ने भी होली खोली। नगरपालिका परिषद कार्यालय में चेयरमैन गोपाल शर्मा के नेतृत्व में संगीत मय माहौल में फाग गीत गाकर होली मनायी। मोहल्ला मदारगेट स्थित स्वामी दीनदयाल मंदिर में मेला लगा। जहां मनौती पूर्ण होने पर बच्चों के मुंडन कराए गए। जाह्नवीद्वार गंगातट पर श्रीगंगासेवा समिति ने फूलों की होली का आयोजन किया जहां विधायक संजय शर्मा मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने गंगा आरती कर फूलों की होली समारोह में भाग लिया। जहांगीराबाद क्षेत्र में सौहार्द और प्रेम के त्योहार होली पर पूरे क्षेत्र में लोगों ने सोल्लास होली खेली। एक-दूसरे को रंग लगाया और गले मिलकर मतभेद दूर किया। इस मौके पर समाजसेवी नीरज पाठक, सावन कृपाल आश्रम, नई मंडी में व्यापार मंडल के तत्वावधान में आढ़तियों व मुनीमों ने संयुक्त रूप से, चेयरमैन डा. सूरज भान माहुर, सभासद विनय अग्रवाल व भाजपा नगराध्यक्ष रामपाल लोधी के आवास पर भी होली मिल समारोहों का आयोजन किया गया जिसमें काफी तादात में लोग एकत्रित रहे।
विज्ञापन
नया बांस गांव में जुलूस निकाला
स्याना। गांव नया बांस मजरा साहनपुर में दुल्हेड़ी पर्व पर जुलूस निकाला गया। इसमें झांकियां व डोले आकर्षण का केन्द्र बिंदू रहे। एसएसपी एन कोलांचि ने भी गांव में पहुंचकर जायजा लिया। जुलूस पूरे गांव में होकर गुजरा। जुलूस के दौरान सीओ मानिक चंद्र मिश्र व कोतवाल विजय कुमार ने व्यवस्था संभाली।
युवाओं ने खतरनाक स्टंट से नहीं किया परहेज
एक ओर जहां होली पर रंग-गुलाल उड़ रहे थे। वहीं, युवा वर्ग में होली को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। वह बाइक और कारों में सवार होकर सड़क पर उतर आए। इस दौरान युवाओं ने खतरनाक स्टंट करने से भी परहेज नहीं किया। जिस तरह से वह स्टंट कर रहे थे, उससे हर कोई हैरान था। चौंकाने वाली बात यह रही कि कड़ी सुरक्षा होने के बावजूद इन पर पुलिस की नजर नहीं पड़ी।