{"_id":"57acc8624f1c1bce75ee4c8b","slug":"16-been-without-electricity-svindakrmi","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 से बिजली गुल करेंगे सविंदाकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 से बिजली गुल करेंगे सविंदाकर्मी
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
Updated Fri, 12 Aug 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिलाधिकारी के समक्ष हुए समझौते को लागू नहीं करने के खिलाफ संविदाकर्मियाो का गुस्सा बृहस्पतिवार को भड़क उठा। दोनों अधीक्षण अभियंताओं के दफ्तर का घेराव कर 16 अगस्त से जिलेभर की बिजली आपूर्ति ठप करने की चेतावनी देते हुए हड़ताल का एलान किया।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश बिजली इंपलाइज यूनियन के बैनर तले बिजली संविदाकर्मियों ने हाइडिल कॉलोनी स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय का घेराव किया। यूनियन सचिव सुरेंद्र सिंह ने कहा कि तत्कालीन जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना के समक्ष यूनियन पदाधिकारियों और अफसरों के बीच समझौते का कहीं भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जहांगीराबाद 132 केवीए बिजलीघर पर जब ताला जड़ दिया गया तो एक्सईएन, एसडीओ समेत तमाम अफसर वहां पहुंच गए और कर्मियों को जबरन कम भुगतान लेने पर मजबूर किया गया। 16 अगस्त से जहांगीराबाद खंड, 17 से खुर्जा और 18 से पूरे जनपद की बिजलीघरों से संविदाकर्मी हट जाएंगे और हड़ताल शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
इस मौके पर धमंडीलाल शर्मा, बलवीर सिंह, दीनपाल, मनोज शर्मा, जयप्रकाश, वेदप्रकाश, दिनेश, यज्ञदत्त आदि रहे।