फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   उपचार छोड़ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

उपचार छोड़ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई

Sun, 18 Nov 2018 12:12 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
उपचार छोड़ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई
उपचार छोड़ प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

बुलंदशहर। सरकारी चिकित्सालयों में मरीजों का उपचार छोड़कर प्रदर्शन करने वाले चिकित्सकों पर अब कार्रवाई की जाएगी। गत तीन दिन पूर्व बीबीनगर के चिकित्सकों ने प्रभारी पर आरोप लगाकर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। सीएमओ ने इस मामले में एसीएमओ को जांच कर विभागीय कार्रवाई करने के लिए निर्देश दिए हैं।

बुधवार को बीबीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों ने प्रभारी द्वारा एक चिकित्सक का ट्रांसफर किए जाने पर सीएमओ कार्यालय पर प्रदर्शन किया था। इस दौरान वह पूरे दिन सीएमओ कार्यालय पर जमे रहे। इससे ओपीडी प्रभावित हुई। इस दौरान केंद्र के प्रभारी ने ओपीडी में बैठकर आने वाले सभी मरीजों का उपचार किया और साथ ही सीएमओ को मामले से अवगत करा दिया गया। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि केंद्र के चिकित्सकों द्वारा लापरवाही तो बरती गई है। इसके लिए एसीएमओ को जांच करने के निर्देश दे दिए है। जांच रिपोर्ट आने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। बताया कि मरीजों के उपचार के समय चिकित्सक धरना प्रदर्शन में शामिल न हो नहीं तो भविष्य में कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed