{"_id":"5bef0333bdec220514246026","slug":"154239063011-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा को लेकर उत्सुकता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतुल माहेश्वरी छात्रवृति परीक्षा को लेकर उत्सुकता
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्र उत्सुक
- जिले से 18 नवंबर को 360 विद्यार्थी देंगे परीक्षा
- खुर्जा रोड स्थित आजाद पब्लिक स्कूल को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 18 नवंबर को आयोजित होने वाली अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्सुकता बढ़ती जा रही है। परीक्षा और परीक्षा की जानकारी के लिए काफी संख्या में छात्र अमर उजाला कार्यालय से संपर्क कर रहे हैं। परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं।
धन के अभाव में आगे पढ़ाई नहीं कर पाने वाले मेधावी छात्रों को उनकी मंजिल आसान बनाने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा का आयोजन किया जाता है। इसमें कक्षा नौ से 12वीं तक के 360 छात्र-छात्राएं शामिल होंगी। इनमें से परीक्षा पास करने वाले विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। इनमें कक्षा नौ व दस के सफल विद्यार्थी को 30 हजार और कक्षा 11 व 12वीं के सफल विद्यार्थी को 50 हजार रुपये सालाना छात्रवृत्ति दी जाती है। इस बार जिले में यह परीक्षा खुर्जा रोड स्थित आजाद पब्लिक स्कूल में 18 नवंबर को होगी। परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड ऑनलाइन जारी किए जा चुके हैं।