{"_id":"5bef023bbdec2204de741704","slug":"15423903824400-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"400 रुपये कुंतल हो गन्ने का मूल्य: हिमायत अली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
400 रुपये कुंतल हो गन्ने का मूल्य: हिमायत अली
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
400 रुपये क्विंटल हो गन्ने का मूल्य : हिमायत अली
जहांगीराबाद। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद हिमायत अली ने कहा कि गन्ना मूल्य वृद्धि अभी तक घोषित न करना योगी सरकार की विफलता है। महंगाई को मद्देनजर रखते हुए गन्ने का दाम 400 रुपये क्विंटल होना चाहिए। साथ ही उन्होंने गन्ना किसानों का गत पेराई सत्र के बकाया गन्ना भुगतान को भी जल्द दिलाने की मांग की। शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष सुल्तान अंसारी के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकारें विकास के नाम पर पूरी तरह विफल हैं। नौकरशाही बेलगाम हो रही है। सांसद-विधायकों तक की कोई सुनवाई नही हो रही है। बुलंदशहर में चल रहा दीवार प्रकरण इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। इस मौके पर पार्टी के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। ब्यूरो