फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   40 गांवों को मिलेगी बिजली संकट से निजात, रूखी उपकेंद्र शुरू

40 गांवों को मिलेगी बिजली संकट से निजात, रूखी उपकेंद्र शुरू

Fri, 16 Nov 2018 11:15 PM IST
Updated Fri, 16 Nov 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
40 गांवों को मिलेगी बिजली संकट से निजात, रूखी उपकेंद्र शुरू
40 गांवों को मिलेगी बिजली संकट से निजात, रूखी उपकेंद्र शुरू
विज्ञापन

बुलंदशहर। गांव रुखी में बिजली उपकेंद्र शुरू होने से स्याना और ऊंचागांव क्षेत्र के करीब 40 गांवों को बिजली संकट से निजात मिल जाएगी। गांव रुखी में बृहस्पतिवार को विद्युत उपकेंद्र शुरू हो गया।
220 केवी उपकेंद्र से ऊंचागांव और बुकलाना बिजली घरों को जोड़ दिया गया है। जबकि बुगरासी बिजलीघर को भी उपकेंद्र से जोड़ने की योजना पर काम चल रहा है। इसके जुड़ने से करीब 65 और गांवों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

जनपद के गांवों में बिजली का संकट गहराया हुआ था। कई गांवों में कई-कई दिनों तक बिजली गायब रहती थी, लेकिन रुखी उपकेंद्र शुरू होने से इन गांवों के लोगों को राहत मिलेगी। केंद्र और प्रदेश सरकार ने ऐसे गांवों में बिजली पहुंचाने का वादा किया था जहां अभी तक बिजली नहीं पहुंची थी, लेकिन जनपद में अभी भी कई गांव हैं जहां बिजली का संकट रहता है। जहां बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है। इसी क्रम में पिछले दिनों शासन के आदेश पर पॉवर कारपोरेशन की ओर से स्याना और ऊंचागांव क्षेत्र के गांवों की गड़बड़ा रही बिजली सप्लाई को सुधारने के साथ जनता की परेशानी को दूर करने के लिए गांव रुखी में 220 केवी उपकेंद्र का निर्माण शुरू करवाया। इस उपकेंद्र तक सिकंदराबाद क्षेत्र से रुखी तक लाइन बिछाने के साथ करंट भी पहुंच गया। इस काम पर 150 करोड़ की लागत आई है। विभागीय अफसरों का कहना है कि उपकेंद्र ने काम करना शुरू कर दिया है। इससे ऊंचागांव और बुकलाना बिजलीघर को जोड़ने के साथ बुगरासी बिजलीघर को जोड़ने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है उपकेंद्र
गांव रुखी में बना 220 केवी का उपकेंद्र पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड है। इसमें सभी काम कंप्यूटर के माध्यम से होगा। उपकेंद्र की बिल्डिंग में भी दरवाजे आदि सभी काम कंप्यूटर द्वारा संचालित होंगे। यह जिले का ऐसा पहला उपकेंद्र है जो कंप्यूटरीकृत होगा। इसमें बिजली सप्लाई के चार लाइन बनाई गई है। इनमें 220 और 132केवी की लाइन शामिल हैं।
बिछाई गई 58.255 किमी की लाइन
रुखी में बने 220 केवी उपकेंद्र तक बिजली पहुंचाने के लिए सिकंदराबाद क्षेत्र से 58.255 किलोमीटर लंबी लाइन बिछाई गई है। इस लाइन को भी आधुनिक तरीके से बिछाया गया है। यदि इस लाइन में कहीं कोई फाल्ट या तकनीकी खराबी आती तो उसका पता तुरंत चल जाएगा। साथ ही उस समय कर्मचारी पहुंचकर तत्काल समस्या को दूर कर सकेंगे। यह 400 केवी की लाइन है।
35 मीटर के दायरे में निर्माण नहीं करने का आदेश
रुखी उपकेंद्र तक बिछाई गई 400 केवी की लाइन के नजदीक करीब 25 गांव आते हैं। इसमें करंट शुरू होते ही अधिकारियों ने इन गांवों के ग्रामीणों को आगाह किया है कि वह 35 मीटर के दायरे में कोई निर्माण न करें। यदि इसका पालन नहीं किया गया तो अप्रिय घटना भी हो सकती है। 132 केवी उपकेंद्र भूड़ के अधिशासी अभियंता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इस लाइन में जो करंट छोड़ा गया है। इसलिए ग्रामीणों को चाहिए कि लाइन के 35 मीटर के दायरे में कोई भी निर्माण न करें।

कोट
गांव रुखी स्थित 220केवी उपकेंद्र का संचालन शुरू हो गया है। इससे अब क्षेत्र के गांवों को निर्बाध बिजली मिलेगी। उपकेंद्र में करंट पहुंच गया है और जल्द ही इससे जुड़े बिजलीघरों तक बिजली सप्लाई कर दी जाएगी। यह कार्य अंतिम चरण में चल रहा है। - आरपीएस तोमर, चीफ इंजीनियर, पावर कारपोरोशन, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed