{"_id":"5b69d5914f1c1b254a8b46fc","slug":"153366260111-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम से किसी को खारिज नहीं कर सकते मौलवी: शमीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम से किसी को खारिज नहीं कर सकते मौलवी: शमीना
Updated Tue, 07 Aug 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस्लाम से किसी को खारिज नहीं कर सकते मौलवी: शमीना
- तीन तलाक, बहु विवाह, हलाला पर मुख्य याचिकाकर्ता ने जमकर निकाली भड़ास
- कहा, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की लेकर जाएंगी बारात
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। इस्लाम एक धर्म है और इस धर्म की आड़ में कुछ मौलाना-मौलवी फतवे जारी कर आधी आबादी को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। इस्लाम से किसी भी औरत या व्यक्ति को कोई मौलवी या मौलाना बेदखल नहीं कर सकता है। ये बातें प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सुप्रीम कोर्ट में हलाला, बहु विवाह और तीन तलाके खिलाफ याचिका दायर करने वाली मुख्य याचिकाकर्ता और समाजसेवी डा. शमीना ने कहीं।
नगर के दिल्ली रोड स्थित एक होटल में पत्रकारों को संबोधित करते हुए डा. शमीना ने सबसे पहले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह जल्द ही राहुल गांधी और अखिलेश यादव की चार-चार शादियां कराने के लिए उनकी बारात लेकर जाएंगी। राहुल गांधी की बारात के लिए दिल्ली में और अखिलेश की बारात सैफई पहुंचेगी। यही नहीं उन्होंने इसके मौलवियों पर निशाना साधते हुए कहा कि इस्लाम सबके लिए बराबर है। फतवे आखिर महिलाओं के खिलाफ ही क्यों जारी किए जाते हैं। पुरुष क्या गलती नहीं करते या पुरूष प्रधान हैं, इस कारण उनके खिलाफ फतवे जारी नहीं किए जाते हैं। इस्लाम से कोई भी मौलवी या उलेमा किसी को बेदखल या खारिज नहीं कर सकता है। इस दौरान मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक कदीम आलम ने कहा कि किसी की जिंदगी बर्बाद करने का इस्लाम किसी को हक नहीं देता है। वर्तमान में फतवों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इस पर रोक लगाई जानी आवश्यक है। बहु विवाह, तीन तलाक और हलाला के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।
हलाला प्रकरण: शबनम को उसके पति ने दी जिंदा जलाने की धमकी
- मुख्य याचिकाकर्ता व मुस्लिम मंच के पदाधिकारियों संग एसएसपी से लगाई गुहार
- एसपी सिटी ने अगौता थाना पुलिस को मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच केे दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
बुलंदशहर। हलाला, बहु विवाह और तीन तलाक के मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर करने वाली अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ निवासी महिला के साथ उसके पति व उसके साथियों ने अभद्रता की। साथ ही रिट वापस न लेने पर मिट्टी का तेल डालकर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़िता ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाया है।
विज्ञापन
बता दें कि अगौता थाना क्षेत्र के गांव जौलीगढ़ निवासी रानी उर्फ शबनम का अपने पति व ससुरालीजनों से विवाद चल रहा है। फिलहाल वह अपने ससुराल में ही बच्चों संग रह रही है। पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी को संबोधित शिकायती पत्र एसपी सिटी को देकर बताया कि उसने हलाला, बहुविवाह और तीन तलाक के विरुद्ध याचिका सुप्रीम कोर्ट में दायर की है। पीड़िता के ससुरालीजन इस बात से खफा हैं और पीड़िता को आए दिन प्रताड़ित करते रहते हैं। आरोप है कि सोमवार देर रात उसका पति अपने दो-तीन अन्य साथियों के साथ घर आया और पीड़िता को बुरा भला कहते हुए जमकर अभद्रता की। साथ ही आरोपी पति ने रिट वापस ने लेने पर पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी। साथ ही आरोपियों नेे उसे बात न मानने पर मस्जिद से फतवा जारी करा कर काफिर करार कराने की धमकी भी दी है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी डा. प्रवीन रंजन सिंह ने थाना पुलिस को मामले में जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।