{"_id":"5b391ec04f1c1b4d108b54ca","slug":"15304700805-bulandshahr-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौज-मस्ती खत्म, आज से शुरू होगी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौज-मस्ती खत्म, आज से शुरू होगी पढ़ाई
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौज-मस्ती खत्म, आज से शुरू होगी पढ़ाई
बुलंदशहर। स्कूलों का ग्रीष्मकालीन अवकाश खत्म हो गया। सोमवार से प्राथमिक स्कूलों के साथ निजी स्कूल भी खुल जाएंगे। ऐसे में बच्चों की मौज-मस्ती खत्म हो गई है। अब पढ़ाई होगी। उधर, शिक्षा विभाग के अफसरों ने शिक्षकों को समय पर स्कूल पहुंचने और खोलने के साथ शिक्षण कार्य के लिए आवश्यक आदेश जारी कर दिए हैं।
बीएसए विभाग सहित निजी स्कूल संचालकों ने स्कूल खुलने से पहले ही सभी तैयारी पूरी कर ली थी। शनिवार को शिक्षकों ने स्कूल खोलकर साफ-सफाई आदि का काम भी पूरा कर लिया है। वहीं, छात्र-छात्राओं ने भी स्कूल जाने की तैयारी के साथ अपना बैग आदि तैयार कर लिया है। बच्चों में स्कूल जाने को लेकर उत्साह है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अंबरीष कुमार बताया कि ने शिक्षकों को चेतावनी दी गई है कि वह समय पर स्कूल पहुंचे। अगर वह स्कूल नहीं पहुुंचे तो उन्हें निलंबित किया जाएगा। ऐसे आदेश सभी एबीएसए को भी जारी कर दिए हैं।
फिर चलेगा स्कूल चलो अभियान
- शासन के आदेश पर परिषदीय स्कूलों में छह से 14 साल के बच्चों का स्कूल में नामांकन करने के लिए फिर से स्कूल चलो अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत स्कूल न जाने वालों के साथ अन्य बच्चों का स्कूल में नामांकन करने के लिए शासन से पहले भी आदेश जारी हुआ था कि शिक्षक स्कूल चलो अभियान चलाकर बच्चों का स्कूल में शत-प्रतिशत नामांकन करवाएं। मगर, शिक्षकों ने इस कार्य में रुचि नहीं दिखाई थी। इसके चलते अब एक बार फिर शासन ने शिक्षकों को स्कूल चलो अभियान चलाकर सभी बच्चों का स्कूल में नामांकन कराने का आदेश जारी किया है। बीएसए अंबरीष कुमार का कहना है कि सभी स्कूलों के शिक्षकों को स्कूल चलो अभियान चलाकर बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन करने के आदेश जारी किए जा चुके हैं।