फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   खुर्जा खंड के एक्सईएन को एसई ने लगाई फटकार

खुर्जा खंड के एक्सईएन को एसई ने लगाई फटकार

Sun, 01 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खुर्जा खंड के एक्सईएन को एसई ने लगाई फटकार
खुर्जा खंड के एक्सईएन को एसई ने लगाई फटकार
विज्ञापन


बुलंदशहर। आम जनता की तो बात ही छोड़ दीजिए, बिजली विभाग के अफसर शायद उच्चाधिकारियों को भी कुछ नहीं समझते हैं। उच्चाधिकारी उन्हें फोन करते रहते हैं, लेकिन अफसर हैं कि फोन उठाना तक मुनासिब नहीं समझते। शासन के सख्त आदेश के बाद भी अफसर बिना उच्चाधिकारियों की पूर्वानुमति के मुख्यालय छोड़ रहे हैं।
पावर कॉरपोरेशन में अफसरों की तानाशाही से अकसर लोगों को रूबरू होना पड़ता है, लेकिन अब हालात बदल गए हैं। अब विभाग के उच्चाधिकारियों के फोन अफसर नहीं उठा रहे हैं, जबकि उनकी बिना अनुमति के ही मुख्यालय छोड़कर गायब हो जाते हैं। ताजा मामला खुर्जा खंड के एक्सईएन का प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार 19 जून को एक्सईएन बिना किसी सूचना के मुख्यालय से गायब हो गए। अपना सीयूजी नंबर भी एक्सईएन ने बंद कर लिया। एक्सईएन के मुख्यालय छोड़ने के बारे में अनभिज्ञ एसई ने एक्सईएन को फोन लगाया तो एक्सईएन का फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद एसई ने एक्सईएन का प्राइवेट नंबर लेकर जमकर फटकार लगाई। बिना सूचना सीयूजी नंबर बंद करने और मुख्यालय छोड़ने के मामले में एसई ने एक्सईएन से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन


कई जेई भी नहीं उठाते हैं सीयूजी नंबर
न केवल विभाग के बड़े अफसर, बल्कि बिजलीघरों के जेई भी अपने सीयूजी नंबर नहीं उठाते हैं। नगर के अंसारी रोड बिजलीघर के जेई ज्योति भास्कर सिन्हा का एक उपभोक्ता ने कई बार फोन मिलाया, लेकिन जेई ने फोन नहीं उठाया। विभाग के जेई द्वारा लोगों के फोन न उठाए जाने से लोगों में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना सूचना मुख्यालय छोड़ने व फोन बंद रखने पर खुर्जा एक्सईएन को फटकार लगाई गई है। किसी भी हालत में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जेई द्वारा फोन न उठाने पर भी कार्रवाई की जाएगी।
- रणजीत सिंह यादव, एसई, पावर कॉरपोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed