फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   दूसरी मेरिट के प्रवेश संपन्न, आखिरी दिन कॉलेजों में उमड़ी भीड़

दूसरी मेरिट के प्रवेश संपन्न, आखिरी दिन कॉलेजों में उमड़ी भीड़

Sun, 01 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दूसरी मेरिट के प्रवेश संपन्न, आखिरी दिन कॉलेजों में उमड़ी भीड़
दूसरी मेरिट के प्रवेश संपन्न, आखिरी दिन कॉलेजों में उमड़ी भीड़
विज्ञापन


बुलंदशहर। बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की कक्षाओं के लिए जारी हुई दूसरी मेरिट के प्रवेश शनिवार को संपन्न हो गए। आखिरी दिन कॉलेजों में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मेरिट में अधिकतर कॉलेजों की लगभग आधी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं।

बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएससी एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की कक्षाओं में प्रवेश के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की ओर से पहली मेरिट 20 जून को जारी हुई थी। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं को प्रवेश के लिए 25 जून तक का समय दिया गया था। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं ने प्रवेश के लिए अधिक रुझान नहीं दिखाया था। 27 जून को विवि की ओर से दूसरी मेरिट जारी हुई और इसमें शामिल छात्र-छात्राओं को 30 जून तक का समय प्रवेश के लिए दिया था। आखिरी दिन शनिवार को मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं की प्रवेश के लिए कॉलेजो में भीड़ उमड़ी और उन्होंने अपने-अपने प्रवेश सुनिश्चित करवाएं। इस मेरिट में प्रवेश संपन्न होने पर अधिकतर कॉलेजों की आधी सीटों पर प्रवेश हो चुके हैं। डीएवी कॉलेज की प्राचार्या डॉ. रेनू अग्रवाल ने बताया कि दूसरी मेरिट के प्रवेश शनिवार को संपन्न हो गए। इस मेरिट में शामिल छात्र-छात्राओं के लिए विवि की ओर से कोई नए आदेश जारी नहीं हुए हैं। इसके चलते अब विवि की ओर से प्रवेश के लिए तीसरी मेरिट जारी की जाएगी। उन्होंने संभावना जताई कि तीसरी मेरिट जारी होने पर छात्र-छात्राओं का प्रवेश के लिए रुझान और बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed