फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   बारिश के चलते रास्ता बंद होने से फंसे बुलंदशहर के अमरनाथ यात्री

बारिश के चलते रास्ता बंद होने से फंसे बुलंदशहर के अमरनाथ यात्री

Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
बारिश के चलते रास्ता बंद होने से फंसे बुलंदशहर के अमरनाथ यात्री
बारिश के चलते रास्ता बंद होने से फंसे अमरनाथ यात्री
विज्ञापन


बुलंदशहर। बारिश और भूस्खलन के चलते यात्रा बंद होने के कारण बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जिले से गया 41 श्रद्धालुआें का जत्था उधमपुर स्टेशन पर फं सा हुआ है। जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण मार्ग बंद होने की वजह से अमरनाथ साइन बोर्ड ने यात्रा रोक दी है। यात्रा बंद रहने के चलते श्रद्धालु बिना दर्शन किए वापस घर लौटने को मजबूर हैं।
जम्मू-कश्मीर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश होने के कारण मार्ग बंद हो गया है, जिसके कारण साइन बोर्ड ने मौसम साफ होने तक अमरनाथ यात्रा रोक दी है। अमरनाथ यात्रा दो दिन तक रुकने से श्रद्धालुओं के परिजनों की सांसे अटकी हुई हैं। वहीं उधमपुर स्टेशन पर यात्रा खुलने के लिए श्रद्धालु चितिंत है। उधमपुर स्टेशन पर अपने परिवार संग बैठे श्रद्धालु अरुण कुमार ने फोन पर बताया कि 28 जून को परिवार और दोस्तों के संग ट्रेन से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आए थे। 29 जून की सुबह उधमपुर स्टेशन पर पहुंच गए थे। लेकिन दो दिन से लगातार बारिश के चलते अमरनाथ साइन बोर्ड ने यात्रा पर रोक लगा दी है। बताया कि अभी बारिश जारी है और रुकने की संभावना नहीं होने पर सुरक्षा में लगे जवानों ने उधमपुर से आगे नहीं जाने दिया। सेना के अफसरों ने साफ कह दिया है कि यात्रा स्थिति पर निर्भर करेगी। अगर रास्ता साफ हुआ और बारिश बंद हो गई तो अनुमति दे दी जाएगी। बुलंदशहर से कुल 35, गाजियाबाद से पांच और मेरठ से एक श्रद्धालु यात्रा में गए हुए है। इनमें चार महिलाएं और 37 पुरुष शामिल हैं। सभी श्रद्धालु एक ही परिवार और परिचित है। जिनमें 20 से अधिक श्रद्धालु पहली बार दर्शन के लिए यात्रा में शामिल हुए। अरुण ने बताया कि अमरनाथ यात्रा को लेकर उत्सुकता है, लेकिन मार्ग बंद होने के कारण बाबा बर्फानी के बिना दर्शन किए अब वापस घर लौटने की योजना बना ली है। रविवार शाम तक बुलंदशहर लौट आएंगे।
विज्ञापन


शिकारपुर से 40 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

बुलंदशहर / शिकारपुर। शिकारपुर से शनिवार को अमरनाथ यात्रा के लिए 40 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हो गया, जो तीन जुलाई को पहलगाम से बाबा अमरनाथ की यात्रा में शामिल होकर बाबा बर्फानी का दीदार करेंगे। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए अब तक बुलंदशहर से 250 से अधिक श्रद्धालु रवाना हो चुके है। शनिवार को शिकारपुर क्षेत्र से 40 श्रद्धालुओं का एक जत्था यात्रा के लिए रवाना हुआ। यात्रा पर जाने से पूर्व सभी शिवभक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। इसके बाद यात्रा में शामिल शिवभक्तों ने संयुक्त रुप से नारियल तोड़कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण कर बम भोले के जयकारे लगाए। चंद्र प्रकाश शर्मा और राजकुमार शर्मा ने बताया कि सभी श्रद्धालु तीन जुलाई को पहलगांव से यात्रा शुरू करेंगे। यात्रा में नगर और गांव कैलावन, करेना, मुस्तफाबाद और ददुआ के 40 महिला-पुरुष शामिल है। यात्रा में सुधा शर्मा, अलका शर्मा, विकास कौशिक, विशाल शर्मा, धनंजय शर्मा, कमल अग्रवाल, प्रमोद सिंघल और नरेश शर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed